Move to Jagran APP

खगडि़या के लोगों को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जीएन तटबंध की बढ़ेगी ऊंचाई, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा

सीएम नीतीश कुमार शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने खगडि़या पहुंचे। वहां उन्‍होंने कहा कि जीएन तटबंध की ऊंचाई बढ़ेगी। साथ ही जिन स्‍थानों पर मरम्‍मत की जरूरत है वहां किया जाएगा। इससे अलावा उन्‍होंने कहा कि...!

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 06:23 PM (IST)
खगडि़या के लोगों को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जीएन तटबंध की बढ़ेगी ऊंचाई, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा
खगडि़या में बिंदू देवी को श्रद्धांजल‍ि देते सीएम नीतीश कुमार।

जागरण टीम (खगड़िया)। सूबे के मुख्यमंत्री शनिवार की संध्या जिले के

loksabha election banner

परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव-सतखुट्टी पहुंचे। वहां वे सूबे के पूर्व

मंत्री आरएन सिंह की धर्मपत्नी और परबत्ता विधायक डा. संजीव कुमार की मां

स्मृतिशेष बिंदू सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री

श्रीकृष्ण इंटर विद्यालय नयागांव के मैदान स्थित हैलीपेड स्थल से सीधे

कार्यक्रम स्थल स्वर्ण मंदिर नयागांव-सतखुट्टी के प्रांगण में पहुंचे।

-परबत्ता विधायक डा. संजीव कुमार की मां स्मृतिशेष बिंदू सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री

जहां स्मृतिशेष बिंदू सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस

मौके पर सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधान पार्षद ललन सर्राफ,

पूर्व मंत्री आरएन सिंह, परबत्ता विधायक डा. संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीधे पूर्व मंत्री के आवासीय परिसर

स्थित कमरे में चले गए। जहां चाय लिया। हल्की मिठाई खाई। उन्होंने

रसगुल्ला खाया। पूर्व मंत्री आरएन सिंह और विधायक डा. संजीव कुमार को

सांत्वना देते हुए कहा कि अभी बिंदू जी की उम्र जाने की नहीं थी। लेकिन

उनकी बीमारी जटिल थी। बोले, आपलोग मेरे परिवार की तरह हैं।

इस मौके पर उन्होंने परबत्ता विधायक से कहा कि गंगा नदी पर बने

गोगरी-नारायणपुर तटबंध का ऊंचीकरण और सृदृढ़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री

ने खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष से कहा कि बाढ़ से बेघर हुए सभी परिवारों

को जीआर राशि मिले। सरकार की प्राथमिकता में बाढ़ पीड़ितों की राहत शामिल

हैं। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक वहां रहे। उन्होंने नयागांव-सतखुट्टी

स्थित स्वर्ण दुर्गा मंदिर में जाकर शीश झुकाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.