Move to Jagran APP

भागलपुर में मास्क पहनना नहीं, जुर्माना भरना पसंद कर रहे लोग, अब तक 42 हजार लोगों का चालान

भागलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई हो लेकिन संभावित तीसरी लहर को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग मास्क पहनने से परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। जुर्माने के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं...

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 05:44 PM (IST)
भागलपुर में मास्क पहनना नहीं, जुर्माना भरना पसंद कर रहे लोग, अब तक 42 हजार लोगों का चालान
भागलपुर में कोरोना को लेकर लापरवाह हो रहे लोग।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में कोरोना वायरस से अभी तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। 26 हजार के करीब लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बावजूद लोग मास्क पहनना पसंद नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले में बिना मास्क वाले 42951 लोगों से जुर्माना वसूला गया है।

loksabha election banner

बिना मास्क वालों से 21 लाख रुपये जुर्माना लिया गया है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वाले 52 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 44 दुकानों को सील किया गया है। जबकि जिले में 37 लाख 35 हजार 84 लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया है। इसके बावजूद लोग मास्क पहनने की जगह जुर्माना भर रहे हैं।

  • -42 हजार से अधिक लोगों 21 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना
  • -कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले 52 व्यक्तियों पर प्राथमिकी

308 लोगों की हो चुकी मौत

जिले में अबतक 25733 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 308 की मौत हुई है। हालांकि 25395 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बावजूद लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। ग्राहक की बात तो दूर दुकानदार भी मास्क पहनना पसंद नहीं कर रहे हैं। जो मास्क लगा रहे हैं, वे टुड्ढी पर लगा रहे हैं। हालांकि कुछ दुकानदार कोविड प्रोटोकाल का जरूर पालन कर रहे हैं। मास्क भी लगा रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी कर रहे हैं।

121 लोगों ने भरा जुर्माना

रविवार को बिना मास्क पहने 121 लोगों से जुर्माना वसूला गया। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लोग मास्क नहीं लगाने को लेकर कितने लापरवाह हैं। जबकि जिला प्रशासन लोगों को मास्क पहनने को लेकर लगातार जागरूक कर रहा है। जिलाधिकारी भी लगातार लोगों से मास्क लगाने को लेकर आग्रह कर रहे हैं। अनलॉक में भी लोगों को पूरी तरह से ढील नहीं दी गई है। इसके बावजूद लोग मास्क को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। दो गज दूरी के अनुपालन के साथ-साथ मास्क की जरूरत अभी भी है, इस बात को लोगों को ध्यान रखना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.