Move to Jagran APP

बाइक के बाद सबसे अध‍िक ट्रैक्‍टर खरीदने में लोग दिखा रहे रुच‍ि, देखें बांका में पिछले साल बिकने वाले वाहनों के आंकड़े

बाइक के बाद बांका के लोगों ने सबसे अधिक ट्रैक्‍टर खरीदने में रुचि दिखाई है। पिछले एक साल में करीब आठ हजार नए वाहनों का पंजियन बांका में हुआ है। ट्रैक्‍टर और बाइक के बाद लोगों ने मालवाहक वाहनों की खरीद पर...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:22 AM (IST)
बाइक के बाद सबसे अध‍िक ट्रैक्‍टर खरीदने में लोग दिखा रहे रुच‍ि, देखें बांका में पिछले साल बिकने वाले वाहनों के आंकड़े
बाइक के बाद बांका के लोगों ने सबसे अधिक ट्रैक्‍टर खरीदने में रुचि दिखाई है।

संवाद सहयोगी, बांका। जिले की सड़कों पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। रोजाना दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल व अन्य वाहन खरीदे जा रहे हैं। इतनी संख्या में वाहन बढ़ने से जिले की सड़कें भी बेदम हो रही है। परिवहन विभाग नए वाहनों का निबंधन करने में मशगूल है। इसमें कई वाहन प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जिला में दोपहिया वाहन से लेकर बस व मालवाहक वाहन की संख्या लगातार बढ़ी है। इससे सरकार को राजस्व प्राप्त हो रहा है। कोरोना और लाकडाउन के बाद भी पिछले एक साल में 7800 छोटे-बड़े वाहनों की खरीद हुई है।

loksabha election banner

- बाइक के बाद सबसे अधिक दौड़ रहा ट्रैक्टर बाजार, साल भर में पंजीकृत किया गया सात हजार बाइक, सात हजार के करीब दोपहिया की खरीद

जिला में एक साल के दौरान सात हजार नए दोपहिया वाहन का निबंधन हुआ है। इसमें बाइक का सभी माडल शामिल है। एक जनवरी 2021 से अबतक बांका की सड़कों पर करीब 6895 नया बाइक फर्राटा भर रही है। इस दौरान 109 कार का निबंधन कराया गया है। विभाग को इस निबंधन से लाखों का राजस्व प्राप्त हुआ है।

एक साल में 589 ट्रैक्टर की खरीद

बांका में रोजाना अवैध बालू कारोबार में ट्रैक्टर पकड़ा जा रहा है। इसके बाद भी इसकी खरीद कम नहीं हुई है। इससे जुड़े कारोबारी वाहन की खरीदगी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एक साल में बांका में 589 ट्रैक्टर की खरीद हुई है। विभाग सभी ट्रैक्टर का निबंधन कर चलाने की अनुमति दे चुका है। इसके अलावा मोटर केब 03, मालवाहक वाहन 35 व सात बस की खरीद एक साल में हुई है।

क्या कहते डीटीओ

डीटीओ अशोक कुमार पंडित ने बताया कि लगातार नए वाहनों की खरीद हो रही है। सभी निबंधन विभाग समय सीमा के अंदर कर रहा है। किसी भी प्रकार की परेशानी वाहन मालिकों को नहीं हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.