Move to Jagran APP

ट्रेन सफर आज से महंगा, अब 1485 में दिल्ली तक एसी में सफर, जानिए वजह Bhagalpur News

वर्ष 2016 से आइआरसीटी की ओर से ई-टिकट पर सर्विस शुल्क नहीं लिया जा रहा था। इस कारण लोगों को काफी सहूलियत हो रही थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 09:25 AM (IST)
ट्रेन सफर आज से महंगा, अब 1485 में दिल्ली तक एसी में सफर, जानिए वजह Bhagalpur News
ट्रेन सफर आज से महंगा, अब 1485 में दिल्ली तक एसी में सफर, जानिए वजह Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। ई-टिकट के साथ ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आज से स्लीपर और एसी टिकट पर ज्यादा शुल्क देना होगा। रेलवे की अधिकृत कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने रविवार से सर्विस टैक्स लागू कर दिया है। इसके तहत स्लीपर क्लास में 15 और एसी क्लास में 30 रुपये ज्यादा लगेगा। ई-टिकट का चार्ज बढऩे से विक्रमशिला एक्सप्रेस के एसी थ्री में आनंद विहार टर्मिनल तक का सफर अब 1455 की जगह 1485 रुपये में होगी। स्लीपर क्लास में 565 रुपये लगेंगे तो एसी टू में 2130 रुपये। इसी तरह भागलपुर से रांची के लिए एसी थ्री में 905, एसी टू में 1270 देने होंगे।

loksabha election banner

दरअसल, वर्ष 2016 से आइआरसीटी की ओर से ई-टिकट पर सर्विस शुल्क नहीं लिया जा रहा था। इस कारण लोगों को काफी सहूलियत हो रही थी। पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिले में औसतन 30 फीसद व्यापारी, सरकारी दफ्तर में काम करने वाले लोग और युवा रेलवे आरक्षण काउंटर की भीड़ से बचने के लिए ई-टिकट लेकर ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में सर्विस शुल्क लगने से इनकी जेबें ढीली होगी।

विक्रमशिला एक्सप्रेस का नया ई-टिकट किराया

                     पहले          अब

स्लीपर          550          565

एसी थ्री         1455        1485

एसी टू           2100        2130

एसी फर्स्ट      3585         3605

भागलपुर से रांची

                   पहले            अब

स्लीपर         315             330

एसी थ्री        875             905

एसी टू         1240           1270

भागलपुर से हावड़ा

                   पहले            अब

स्लीपर         270            285

एसी थ्री        735            765

एसी टू         1050          1080

एसी फर्स्ट    1775         1805


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.