पप्पू हत्याकांड : जेल में बंद अपराधी के इशारे में हुई थी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
27 फरवरी 2020 को पत्नी मंडल अपनी पत्नी के साथ दुकान के आगे बैठे थे। तभी अपराधियों ने पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या उसके पड़ोसी ने की है। जेल में बंद राजेश यादव के इशारे पर अंजाम दिया गया था।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। पप्पू हत्याकांड के आरोपित गोपालपुर के डिमाहा निवासी दिलखुश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने भागलपुर के एक निजी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। नयाटोला में पप्पू मंडल की हार्ड वेयर की दुकान हैं। 27 फरवरी 2020 को पति-पत्नी दुकान के आगे बैठे थे। तभी अपराधियों ने आकर पप्पू मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पप्पू मंडल की हत्या उसके पड़ोसी जेल में बंद राजेश यादव के इशारे पर अंजाम दिया गया था। एक वर्ष पूर्व राजेश यादव की पुत्री ने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद राजेश अपनी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। इसी हत्याकांड में राजेश जेल में बंद था। उसकी बेटी ने पप्पू मंडल के रिश्तेदार से शादी की थी। राजेश को आशंका थी कि पप्पू मंडल ने ही पुत्री का प्रेम विवाह कराया था। इसको लेकर ही पप्पू मंडल की हत्या कर दी थी।
दो लाख 60 हजार ले भागा फाइनेंस कंपनी कर्मी
तिलकामांझी थाने में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक वरुण कुमार ने कंपनी के रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव विपीन कुमार के विरुद्ध् दो लाख 60 हजार रुपये की राशि लेकर भागने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रबंधक सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी और आरोपित मरांची गांव का रहने वाला है। कई ग्राहकों से विभिन्न लोन मद में वसूली गई राशि लेकर भागने का आरोप विपीन पर है।
एक लाख 24 हजार की अवैध निकासी, केस दर्ज
जोगसर थाना क्षेत्र के जल्ला कोठी निवासी निशी सिन्हा के खाते से एक लाख 24 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की बाबत निशी सिन्हा ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया है।