विपक्ष की मंशा नहीं होगी कामयाब,मोदी ही बनेंगे पीएम
सिमराही बाजार स्थित एक होटल के सभा भवन में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति की जिला स्तरीय बैठक पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष गिरीशचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सुपौल। सिमराही बाजार स्थित एक होटल के सभा भवन में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति की जिला स्तरीय बैठक पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष गिरीशचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सह भाजपा नेता विश्वमोहन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, अनिल भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर चौधरी, सुमन चंद आदि कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पुन: नरेंद्र मोदी को बिठाने के लिये हम सब अभी से संकल्पित है। विपक्ष एकजुट होकर नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने का सपना देख रहा है जो सफल नही होगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील किया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर सरकार के कार्यकाल की उपलब्धि से जनता को अवगत करावें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व लोकसभा चुनाव दहलीज पर खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत देश में पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनी। जिसने जात-पात, धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर गरीब, मजदूर, किसान के लिये कार्य किया। आज भारत विश्व में मजबूत राष्ट्र की गिनती में है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा युवाओं में विश्वास किया है। युवाओं की बदौलत देश के अधिकांश राज्यों में हमारी सरकार है। हमारे देश के प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधिक 10 लोकप्रिय नेता में गिने जाने वाले में से है। बैठक में सियाराम भगत, प्रणव दास, महेश देव, संजीव भगत, कुणाल कुमार, उमेश कुमार गुप्ता, आशीषचंद्र, मिथुन कुमार विश्वास, राजेश ¨सह, अमित कुमार, ¨टकू कुमार, मु. फिरोज, नवीन, आलोक राज, आशीष कांत झा, नवीन झा, संतोष कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार, मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।