मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या Araria news
कार्तिक पूर्णिमा के दौरान हुए मूर्ति विसर्जन में विवाद हो गया। मामूली विवाद इस तरह बढ़ा कि एक युवक की हत्या हो गई। इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है।
अररिया [जेएनएन]। कार्तिक पूर्णिमा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के नगराही गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई गई। मृतक की पहचान पहचान प्रकाश यादव उर्फ बाबा के रुप मे हुई है। वह नगराही गांव का रहने वाला है। घटना का कारण कार्तिक पूर्णिमा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेज दिया।
इस घटना के बाद मृतक के स्वजन के दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। अररिया के डीएसपी केडी सिंह वहां पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक प्रकाश यादव के पिता केवल यादव से पूछताछ की जा रही है। केवल यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई।