जमुई में अधेड़ युवक की हत्या, देर शाम घर से निकला था, सुबह मिला शव
जमुई में अधेड़ व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। वह कल शाम घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने उनकी खोज की। सुबह शव बरामद किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या की जांच की हो रही है।
जमुई, जेएनएन। खैरा थाना क्षेत्र के पीपरटांड मुसहरी के निकट के समीप 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव खैरा पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान अमारी पंचायत के डूमरकोला चलखा गांव निवासी अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर अपने घर से किसी काम से खैरा बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को काफी चिंता होने लगी। अपने रिश्तेदार के यहां भी काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिस करण घर में रोने धोने लगे। पडोंसियों ने लोगों को समझने बुझाने का खूब प्रयास किया। रात भर घर के लोग सोए तक नहीं।
बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अर्जुन ठाकुर की शव मिलने की जानकारी मनकट्टा में रह रही उसकी बेटी को मिली। खैरा पुलिस को शव की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सीपी यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को थाना ले आए हैं।
छत से गिरकर मजदूर घायल
किशनगंज के बगलबाड़ी पंचायत स्थित बस्ताकोला गांव में भवन निर्माण के दौरान छत से गिर जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार सुबह को घटित घटना के बाद साथ काम कर रहे साथी मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। पियाकुड़ी डेरामाड़ी गांव निवासी घायल नब्बे सिंह की गंभीर स्थिति को देख साथी मजदूरों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। साथी मजदूरों ने बताया कि बुधवार सुबह वे सभी कंकर यादव के निर्मानाधीन भवन में सेटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत से गिर जाने के कारण नब्बे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने के साथ ही घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। तुरंत उन्हें इलाज के लिए लोग पीएचसी लेकर पहुंचे