Move to Jagran APP

मंत्री रामनारायण मंडल के डॉक्टर दामाद ने वृद्ध को कार से कुचला, मौत

नवगछिया थाना क्षेत्र में 14 नंबर रोड पर पकरा रामधारी उच्च विद्यालय के समीप टहलने निकले एक वृद्ध को कार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कार एक मंत्री के दामाद की थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 11:48 PM (IST)
मंत्री रामनारायण मंडल के डॉक्टर दामाद ने वृद्ध को कार से कुचला, मौत
मंत्री रामनारायण मंडल के डॉक्टर दामाद ने वृद्ध को कार से कुचला, मौत

भागलपुर [जेएनएन]। बिहार सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल के दामाद डॉ. शैलेंद्र की कार ने बुधवार की सुबह नवगछिया में एक वृद्ध को कुचल दिया। रामनारायण मंडल बांका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं।  हादसे में नवगछिया के पकरा दौनिया टोला निवासी 71 वर्षीय माकेश्वर नाथ सिंह की मौत हो गई। यह घटना 14 नंबर रोड पर पकरा रामधारी उच्च विद्यालय के समीप हुई। घटना के बाद चालक सहित सवार डॉ. शैलेंद्र कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूर्णिया निवासी डॉ. शैलेंद्र बांका सदर अस्पताल में पिछले 15 वर्षों से पदस्थापित हैं। वे आइएमए बांका के सचिव भी हैं। पूर्णिया से बांका जाते वक्त यह हादसा हुआ।
 

prime article banner

सुबह की सैर पर निकले थे वृद्ध माकेश्वर नाथ सिंह
वृद्ध माकेश्वर नाथ सिंह सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान तेज गति से आती ऑल्टो कार ने वृद्ध को कुचला दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। घटना को लेकर माकेश्वर नाथ सिंह के पुत्र के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। कार पर डॉक्टर का स्टीकर लगा है। छानबीन में पता चला कि पूर्णिया निवासी डॉ. शैलेंद्र की कार है। डॉ. शैलेंद्र बांका जिले में पदस्थापित हैं।

डॉ. शैलेन्द्र जेएलएनएमसीएच में भर्ती 
डॉ. शैलेन्द्र जेएलएनएमसीएच भागलपुर में भर्ती हैं। इस घटना में वे भी जख्मी हो गए। गुरुवार को भाजपा जिला के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.