अब मुंगेर में होगी सेब की खेती, मिट्टी लेकर हिमाचल प्रदेश गए किसान
अब मुंगेर जिले में होगी सेब की पैदावार शुरू हुई कवायद। पूजा-पाठ के साथ इंदरुख में किसान शंभूशरण सिंह ने विधायक के हाथों से लगवाया सेब का पौधा। मिट्टी लेकर जांच के लिए किसान जाएंगे हिमाचल प्रदेश विज्ञानी लैब में करेंगे मिट्टी की जांच।
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। जिले में अब सेब की खेती होगी। रामपुर के किसान सह भाजपा नेता शंभू शरण सिंह ने सेब की खेती करने की पहल की है। पूजा-पाठ के बाद मंगलवार को मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने सेब का पहला पौधा लगाया और दूसरे किसानों को भी अवयेर किया। प्रखंड के इंदरुख ग्राम में सेब की खेती का नींव रखने वाले किसान सह भाजपा नेता शंभूशरण सिंह ने बताया कि खेती करने के सभी बारीकियों को बेहतर तरीके से समझे हैं। हिमाचल प्रदेश से सेब के 13 कीमती पौधा मंगाया। एक पौधे की कीमत खर्च 350 रुपये लगा है। किसान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सेब का पहला पैदावार पूरा होने में दो वर्ष लगता है। कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है।
विधायक ने बताया कि सेब की खेती करना खुद में अनोखा व साहसिक फैसला है। जिले में पहली बार यहां के किसान सेब की खेती की शुरुआत की है। सफलता मिली तो और किसान इस दिशा में प्रयासरत होंगे, दूसरे किसानों को भी प्रेरणा मिलेगा। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा नेता मोहम्मद ताज, किसान बम बम सिंह, संजय सिंह, निरंजन सिंह, छात्र नेता विक्की आनंद सहित कई मौजूद थे।
हिमालच लैब में होगी मिट्टी की जांच
सेब की खेती को लेकर मुंगेर के अलावा कई जिलों केे किसानों को मिट्टी लेकर राष्ट्रपति से सम्मानित हिमाचल प्रदेश के विज्ञानी हर्बल शर्मा ने बुलाया है। 27 जनवरी को किसान शंभूशरण सिंह मिट्टी लेकर हिमाचल प्रदेश जांएगे। वहां लैब में मिट्टी की जांच की जाएगी। यहां की सरकार सेब की खेती के लिए अनुदान भी दे रही है। जांच में सेब की खेती के लिए मुंगेर की मिट्टी को उपयुक्त पाया गया तो फिर बड़े पैमाने पर खेती होगी। यहां बता दें कि मुंगेर में लगातार इस तरह के प्रयोग हो रहे हैं। यहां के फसलों को बाहर भी भेेजा जाता है।