Move to Jagran APP

जेल गई नीशू सिंह को आरजेडी ने किया आउट, लिखा- पार्टी विरोधी थी गतिविधियां

Bihar Politics जेल गई राजद नेत्री नीशू सिंह को आरजेडी ने आउट कर दिया है। उन्‍हें पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से छह सा‍ल के लिए निष्‍कासित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि जो भी उनके ऊपर आरोप हैं वह...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:25 PM (IST)
जेल गई नीशू सिंह को आरजेडी ने किया आउट, लिखा- पार्टी विरोधी थी गतिविधियां
Bihar Politics: नीशू सिंह को जेल ले जाती पुलिस।

भागलपुर [बलराम मिश्र]। Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह बुरी तरह फंस गई है। अब राजद ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया है। इस लेकर उन्हें छह साल के लिए पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इसकी अधिसूचना प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय सचिव चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने रविवार को जारी की है।

loksabha election banner

पति की हत्या के प्रयास मामले में भेजी गई हैं जेल

दरअसल, शनिवार को जोगसर पुलिस ने पति वाजेश की हत्या के प्रयास मामले में नीशू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 22 फरवरी 2021 को वाजेश ने नीशू पर खाने में सफेद पाउडर मिलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। फोरेंसिंक जांच में सफेद पाउडर की पुष्टि सल्फास के रूप में हुई है। बार-बार वह अपनी पहुंच और पैरवी के कारण बच जा रही थी। उनके विरूद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इस मामले में पति ने एसएसपी बाबू राम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में थी शामिल

प्रदेश नेतृत्व को कई बार नीशू सिंह की शिकायत मिली थी। इस लेकर प्रदेश स्तर से मामले की जांच कराई गई। जिसमें नीशू के विरूद्ध प्रदेश नेतृत्व को कई सुबूत मिले। जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा था। इस लेकर नीशू की गिरफ्तारी होते ही पार्टी ने कार्रवाई कर दी।

पहले भी जिलाध्यक्ष हुए हैं निष्कासित

राजद नेतृत्व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर पहले भी कई कार्रवाइयां कर चुका है। 21 दिसंबर 2019 को सीसीए और एनआरसी के खिलाफ राजद ने बिहार बंद का आह्वावन किया किया था। बंद के दौरान उत्पात मचाने वाले तत्कालीन राजद जिलाध्यक्ष तिरूपतिनाथ यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ चांद और शहजादा उर्फ बिल्ला को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के लिए यह सबक है। पार्टी के किसी भी प्रकोष्ठ में कोई भी व्यक्ति यदि विरोधी कार्य करेगा तो उन पर ऐसी ही कार्रवाई होगी। महिला प्रकोष्ठ की नई जिलाध्यक्ष के लिए जल्द ही पार्टी नेतृत्व को अनुशंसा भेजी जाएगी। - चंद्रशेखर यादव, जिलाध्यक्ष राजद 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.