Move to Jagran APP

सरकारी कंबल की राह देख रहे जरूरतमंद, नदियों के किनारे बसे लखीसराय में बहुत है ठंड

बिहार के लखीसराय में अब तक प्रशासन की ओर से कंबल वितरित नहीं किए गए हैं। जरूरतमंद सरकारी कंबल की राह देख रहे हैं। हर रोज सर्द रातों में कांपते हुए वे इस इंतजार में हैं कि कब प्रशासनिक अमला आएगा...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 11:40 AM (IST)
सरकारी कंबल की राह देख रहे जरूरतमंद, नदियों के किनारे बसे लखीसराय में बहुत है ठंड
कब वितरित होंगे कंबल-जब निकल जाएगी ठंड?

जागरण संवाददाता, लखीसराय : लखीसराय जिला नदियों के किनारे बसा हुआ है। इस जिले के एक तरफ नदी तो दूसरी तरफ जंगल और पहाड़ है। यातायात एवं व्यापार के मामले में यह जिला बेहतर स्थिति में है। बावजूद मौसम की मार से यहां के असहाय एवं जरूरतमंद लोग मर रहे हैं। विगत कई दिनों से जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। बावजूद प्रशासन के कंबल की गर्मी का इंतजार यहां के जरूरतमंद लोगों को अब भी है। तमाम तरह की परेशानियों के बावजूद जिले के दो नगर निकाय लखीसराय नगर परिषद एवं बड़हिया नगर पंचायत में सार्वजनिक जगहों पर अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे फुटपाथी लोगों की रात मुश्किल से कट रही है।

loksabha election banner

दो माह पूर्व कंबल खरीद का लिया गया था निर्णय

लखीसराय नगर परिषद ने संभावित ठंड को देखते हुए दो माह पूर्व बोर्ड की बैठक करके कंबल खरीद करने का निर्णय लिया था। बावजूद इसकी प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है जबकि ठंड परवान चढ़ी हुई है। नगर परिषद ने कुल 33 वार्ड के लिए प्रत्येक वार्ड 500 कंबल की खरीद करने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित किया था। बावजूद नगर परिषद की आपसी राजनीति के शिकार शहर के लोग हो रहे हैं। हालांकि इस बाबत नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है कि कंबल का वितरण समाज कल्याण विभाग से किया जाना है। बोर्ड की बैठक के बाद उन्होंने नगर विकास विभाग से निर्णय के आलोक में मार्गदर्शन की मांग की है। मार्गदर्शन का इंतजार अब तक जारी है। उधर इस कारण गरीबों को कंबल का इंतजार जारी है। इधर मुख्य पार्षद सुधा देवी का तर्क है कि कंबल खरीद और वितरण का विशेषाधिकार नगर परिषद के पास है। ईओ द्वारा मार्गदर्शन मांगा जाने तर्कसंगत नहीं है।

अलाव का भी इंतजाम नहीं

लखीसराय नगर परिषद और बड़हिया नगर पंचायत में अब तक अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण नगरीय क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के समक्ष विकट स्थिति बनी हुई है। वे लोग सरकारी अलाव के इंतजार में ठंड की रातें काट रहे हैं। इस बार अब तक किसी सामाजिक संगठन ने भी इस ओर पहल नहीं की है। पूछने के बाबत लखीसराय के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा है कि तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ी हुई है। अलाव का इंतजाम नगरीय क्षेत्र में हो इसके लिए दोनों नगर निकाय के ईओ से कहा जाएगा। साथ ही प्रखंडों में भी बीडीओ से बात करके सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.