Move to Jagran APP

BJP : नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा का हुआ विस्तार, सभी मंडलों में अध्यक्षों के नाम भी हुए तय

लंबे समय के इंतजार के बाद नवगछिया में भाजपा महिला मोर्चा का विस्‍तार कर लिया गया। नवमनोनीत कार्यकर्ताओं ने स्‍थानीय भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 12:57 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 12:57 PM (IST)
BJP : नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा का हुआ विस्तार, सभी मंडलों में अध्यक्षों के नाम भी हुए तय
BJP : नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा का हुआ विस्तार, सभी मंडलों में अध्यक्षों के नाम भी हुए तय

भागलपुर, जेएनएन। नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा की नई कमेटी का जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने विस्तार किया है। यह जानकारी देते हुए कुमकुम देवी ने बताया कि इस कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर सीता देवी, सुमन भारद्वाज, अहिल्या देवी व अन्नपूर्णा सिंह, जिला महामंत्री पद पर बबीता देवी व चंपा देवी, जिलामंत्री पद पर स्वीटी चौरसिया, सुमन शर्मा, श्वेता देवी, राधा देवी व हवा देवी कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पा देवी, जिला प्रवक्ता पद पर रूबी देवी के साथ नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष पद पर चनकी देवी का मनोनयन किया गया है।

loksabha election banner

वहीं जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने बताया कि पुलिस जिले के सभी मंडलों में अध्यक्षों का मनोनयन भी किया गया है, जिनमें नारायणपुर मंडल से उषा देवी, बिहपुर मंडल से मीरा देवी, नवगछिया ग्रामीण से कंचन देवी, खरीक से रीता कुमारी, नवगछिया नगर से रेखा कुमारी, रंगरा से यशोदा देवी, गोपालपुर से सरिता देवी एवं इस्माईलपुर से टीना देवी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं महिला मोर्चा के 17 सदस्यीय जिला कार्यसमिति सदस्यों में बबीता देवी, प्रियंका कुमारी, प्रीति देवी, मोनी कुमारी, किरण देवी, विनिता देवी, कंचन देवी, कनकी देवी, बिंदू देवी, सुषमा कुमारी, रेखा देवी, संगीता चौरसिया, विभा देवी, मीरा देवी, कंचन देवी, रेणु देवी व निर्मला देवी आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.