राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022: फाइलों में घूम रहा मधेपुरा का सपना, कब टूरिज्म के मैप में जुड़ेगा 61 बेहतरीन स्थलों वाला जिला अपना
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022- बिहार के मधेपुरा के 61 स्थलों की सूचना तीन साल पहले जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग को भेजी थी। 03 साल बीतने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई है। पर्यटन क्षेत्र विकसित होने से मधेपुरा का विकास होगा।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा : जिले में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए हुए जिला प्रशासन ने 61 स्थलों की सूची तैयार कर तीन साल पहले पर्यटन विभाग को भेजा था। इन स्थलों को राज्य के पर्यटन रोडमैप से जोडऩे की मांग की गई थी। अब तक इस दिशा में सार्थक पहल नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई सूची में जिले के सभी प्रखंडों के प्रमुख पर्यटक स्थलों को स्थान दिया गया था। इसमें मुख्य रूप से बाबा ङ्क्षसहेश्वर स्थान मंदिर, श्रीनगर ग्राम में उत्तर गुप्तकालीन शिव मंदिर, बाबा विशुराउत स्थान, लौआलगान सहित जिले के सभी प्रमुख 61 दर्शनीय स्थलों को शामिल किया था। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर अगर पर्यटन विभाग सहमत होता तो कोसी के इलाके में प्रशासनिक रूप से उपेक्षित स्थल सीधे राज्य के पर्यटन रोडमैप से जुड़ जाता। इससे क्षेत्र में समृद्धि आती।
बढ़ेगी रोजगार की संभावना
पर्यटन रोड़ मैप से जोड़े जाने पर जिले में रोजगार की संभावना बढ़ेगी। क्षेत्र विकसित होगा। लोगों की आय बढ़ेगी। जरूरत है राजनीतिक दलों को इस दिशा में पहले करने की। सार्थक पहल होने पर जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा। लोगों का मानना है कि पर्यटन रोड मैप से जुड़ जाने के बाद इस इलाके का तेजी विकास भी होगा।
सूची में शामिल स्थल: मधेपुरा में बेहतरीन पर्यटन स्थल की सूची
- मधेपुरा प्रखंड : बीपी मंडल स्मारक स्थल मुरहो, चिल्ड्रेन पार्क मधेपुरा, दुर्गा स्थान, साहुगढ़-2, मधेपुरा, श्रींगीऋषि मंदिर
- सिंहेश्वर प्रखंड : बाबा ङ्क्षसहेश्वर स्थान मंदिर, रामजानकी ठाकुरबाड़ी, दौरंग गुमान शाह (रह.) मकबरा ग्राम-इस्लामपुर
- घैलाढ़ प्रखंड : श्रीनगर ग्राम में उत्तर गुप्तकालीन शिव मंदिर
- चौसा प्रखंड : रामजानकी ठाकुरबाड़ी, कुलासन, अलीजान साह (रह.) का मकबरा ग्राम-चंदा,हजरत लाल साह (रह.) का मकबरा फुलौत, बाबा विशुराउत स्थान, लौआलगान प., ज्वालामुखी स्थान, फुलौत पश्चिम, इमामबाड़ा ग्राम पैना, चंडिका स्थान, छोटा बढ़ौनी, दुर्गा स्थान, चौसा काली स्थान, लौआलगान पूर्व रामजानकी ठाकुरबाड़ी घोषई, भोला बाबा स्थान बड़ी बढ़ौनी चौक, ज्वालामुखी स्थान, कलासन कुशवाहा टोला,
- आलमनगर प्रखंड : बाबा सर्वेश्वर स्थान आलमनगर पूर्वी, मां. डाकनी स्थान रतवारा, मां दुर्गा स्थान रतवारा, मां दुर्गा स्थान, बसनबाड़ा, मां कोशिका स्थान, विस्थापित मरौत, मां दुर्गा स्थान कपसिया, मां कालिका स्थान सोनवर्षा, मां दुर्गा स्थान बडग़ांव, मां दुर्गा स्थान करूवागंज, मां कालीस्थान शिवमंगल सिंह वासा, मां विषहरी स्थान, गोसावन स्थान विषपट्टी, इमामबाड़ा शंकरपुर, मधैली
- उदाकिशुनगंज प्रखंड : मां भगवती स्थान, नयानगर, कार्तिक स्थान, गोपालपुर, जागीर घाट, काली स्थान, खाड़ा, कला स्थान, नव टोल,राम लक्ष्मण हनुमान एवं दुर्गा स्थान मंदिर, ङ्क्षसगारपुर, कृष्ण स्थान, सरपंच टोला बुधमा, भोला स्थान, डोमराही, भोला स्थान, बाड़ाटेनी
- पुरैनी प्रखंड : कार्तिक स्थान, दुर्गापुर, पीएमजीएसवाय पथ के निकट, राजजानकी ठाकुरबाड़ी, गोठ, दुर्गापुर, रामजानकी ठाकुरबाड़ी, डुमरैल, भगवती स्थान, कड़ामा, सरस्वती स्थान, बलिया, भगवती स्थान, पूर्वी बाजार पुरैनी, काली स्थान, मरूवाही,कार्तिक स्थान, बथनाहा,भोला स्थान, पुरैनी पश्चिम, रणगाह मरदह, सत्ती स्थान, नरदह,दुर्गा स्थान मकदमपुर,चंडिका स्थान, चंडी स्थान, मुशहरी,तालीम शाह (रह.) का मकबरा पंचायत औराही
- मुरलीगंज प्रखंड : हजरत इशहाक (रह.)का मकबरा पंचायत भतखोड़ा, मालुकेश्वरी स्थान, पंचायत बेलो
- कुमारखंड प्रखंड : सुरहा खेदन बाबा स्थान केवटगामा, चंडीस्थान
- शंकरपुर प्रखंड : निशिहर मंदिर
- बिहारीगंज प्रखंड : बाबा जोगेश्वर नाथ मंदिर पड़रिया, हजरत हुसैन शाह (रह.)का मकबरा पंचायत जोतैली
- ग्वालपाड़ा प्रखंड : हजरत शाह सैरूल मल्लिक पीर, पंचायत पीरनगर
मधेपुरा के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक राज ने कहा कि इस दिशा में वे जानकारी लेकर बताएंगे। निश्चित रूप से पर्यटन क्षेत्र विकसित होने से क्षेत्र विकसित होगा।