Move to Jagran APP

रासपा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिप सदस्य ने किया स्वागत

मुंगेर। खेत खलिहान एवं किसान मजदूर बचाओ रैली की सफलता केराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में खेत खलिहान ,मजदूर ,किसान का भविष्य अंधकार मय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:17 PM (IST)
रासपा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिप सदस्य ने किया स्वागत
रासपा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिप सदस्य ने किया स्वागत

मुंगेर। खेत खलिहान एवं किसान मजदूर बचाओ रैली की सफलता के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार अलमस्त, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितुराज पांडेय, जॉर्ज विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप ¨सह ,प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण ¨सह का भागलपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में कल्याणपुर में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य संजय ¨सह, जॉर्ज विचार मंच के जिला अध्यक्ष राजेश ¨सह, जिला परिषद उपाध्यक्ष दुर्गेश ¨सह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष के आवास पर बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में खेत खलिहान ,मजदूर ,किसान का भविष्य अंधकार मय बना हुआ है। बाढ़ और सूखा की स्थिति से बिहार के किसान परेशान हैं। सरकार इन लोगों को ऋण भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है, उल्टे किसानों की ऋण वसूली के नाम पर जेल में बंद किया जा रहा है। किसानों का ऋण माफ करने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को आयोजित रैली में जिले से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर आने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.