Move to Jagran APP

National Hockey Competition 2021: पूर्णिया में हुआ जूनियर और सीनियर का ट्रायल, ब‍िहार टीम के लिए एक दर्जन महिला खिलाड़ी चयनित

National Hockey Competition 2021 पूर्णिया में बिहार हाकी के लिए चयन ट्रायल संपन्न हुआ। एक दर्जन महिला खिलाड़ी इसमें चयनित किए गए हैं। जूनियर और सीनियर टीम के लिए यह खिलाड़ी ब‍िहार टीम की ओर से खेलेंगे। ट्रायल में भाग लेने पटना सहरसा खगडिय़ा सीवान से पहुंची थीं खिलाड़ी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 11:03 AM (IST)
National Hockey Competition 2021: पूर्णिया में हुआ जूनियर और सीनियर का ट्रायल, ब‍िहार टीम के लिए एक दर्जन महिला खिलाड़ी चयनित
बिहार के लिए हाकी चयन ट्रायल मैच के दौरान पूर्णिया के मैदान में मौजूद खिलाड़ी व चयन करने वाले पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। 11वीं हाकी इंडिया जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता 2021 के लिए बिहार टीम का चयन बुधवार को पूर्णिया में किया गया। सीनियर और जूनियर दोनों ग्रुपों के लिए खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल मैच करा कर किया गया। दोनों वर्गों के ये मैच स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्थित हाकी खेल मैदान में खेले गए। ट्रायल के लिए पटना, सहरसा, खगडिय़ा, सीवान आदि जिलों की बालिका व महिला खिलाड़ी पहुंची थीं।

loksabha election banner

चयनित खिलाड़ी झारखंड के सिमडेगा में 20 से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित 11वीं हाकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता 2021 में भाग लेंगी। फिर उत्तरप्रदेश के झांसी में 11वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए बिहार महिला हाकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल पूर्णिया में किया गया। चयनकर्ता के रूप में पटना के मनोज कुमार, पूर्णिया के अमर कुमार भारती, पूर्णिया की रानू, पटना की प्रीति, खगडिय़ा के विकास कुमार व बक्सर के सलमान खान मौजूद थे।

चयनित खिलाडिय़ों में जूनियर वर्ग में पूर्णिया से रितु कुमारी, महिमा कुमारी, रितिका सोरेन, प्रतिमा कुमारी, आंचल कुमारी, पूनम कुमारी व नूतन कुमारी शामिल हैं। खगडिय़ा की मीनाक्षी कुमारी, शिवानी कुमारी, बक्सर की दामिनी कुमारी, पूजा कुमारी, कशिश कुमारी, अनु कुमारी व नंदिता कुमारी का चयन स्टेट कैंप के लिए किया गया है। अन्य चयनित खिलाडिय़ों में पटना की रतन प्रिया, शिवानी चौहान, अंकिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ममता कुमारी, खुशी कुमारी, सिद्धि कुमारी शामिल हैं। इसमें सीवान से नाजिया खातून, खुशी कुमारी का चयन किया गया है। सहरसा से कोमल कुमारी, भोजपुर से रोमी कुमारी, प्रिया कुमारी का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।

सीनियर वर्ग में श्रुति कुमारी, पूजा कुमारी, अपराजिता कुमारी, श्रेया कुमारी, रिंकी कुमारी, तमन्ना राज पटना से हैं। नेहा कुमारी, अंजू कुमारी, काजल लकड़ा, प्रिया कुमारी, श्वेत निशा, पिंकी कुमारी पूर्णिया से हैं। इनके अलावा भोजपुर की रानी राज, मोहिनी कुमारी, दीपमाला कुमारी, प्रियंका कुमारी भोजपुर , खगडिय़ा की नवनीत कौर, नाजरीन आगा बक्सर की ऋतु स‍िंह, सरिता कुमारी भी शामिल हैं। इनके साथ नुजरत खातून, नूतन टोपनो, ईवा केरकेट्टा, बृजनंदन धुडिय़ा, सीमा कुमारी (पूर्व मध्य रेलवे) का चयन किया गया है। दोनों वर्गों के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी प्रशिक्षक सुमित टोपनो (प्रशिक्षक, पूर्व मध्य रेलवे), अमर कुमार भारती और एकलव्य केंद्र रानू को सौंपी गई है। हाकी पूर्णिया की अध्यक्ष संतोष भारत ने सभी खिलाडिय़ों को चयन के लिए उन्हें शुभकामना दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.