Move to Jagran APP

नवगछिया से झारखंड की सीमा तक नया बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन का शुरू हुआ सर्वे

विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनने वाले इस पुल के लिए नवगछिया से भागलपुर पथांश का केंद्र सरकार द्वारा नया एनएच-131 (बी) के रूप में अधिसूचित किया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 01:52 PM (IST)
नवगछिया से झारखंड की सीमा तक नया बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन का शुरू हुआ सर्वे
नवगछिया से झारखंड की सीमा तक नया बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन का शुरू हुआ सर्वे

भागलपुर, जेएनएन। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भागलपुर में गंगा पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन पुल की निविदा जारी कर दी है। इस पुल के लिए 10 सितंबर तक निविदा डाली जा सकती है। जिस कंपनी को काम मिलेगा वह दस वर्षों तक संरक्षण भी करेगी।

loksabha election banner

विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बनने वाले इस पुल के लिए नवगछिया से भागलपुर पथांश का केंद्र सरकार द्वारा नया एनएच-131 (बी) के रूप में अधिसूचित किया है। गंगा नदी के उत्तर नवगछिया की ओर 875 मीटर और दक्षिण भागलपुर की ओर 987 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भागलपुर से हंसडीहा पथ को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किया है। हालांकि, 70 किलोमीटर भागलपुर-हंसडीहा एनएच फोरलेन सड़क का सर्वे शुरु हो चुका है। फोरलेन सड़क के लिए तकरीबन 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जाएगी। रजौन, पुनसिया, ढाकामोड़, बाराहाट समेत कई जगहों में गोलंबर बनेगा। पर्यावरण की दृष्टिकोण से सड़क के दोनों ने पौधारोपण होगा। पक्का डिवाइडर बनेगा। वहीं नवगछिया से जीरोमाइल के बीच फोरलेन के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। पुल निर्माण निगम द्वारा भू-अर्जन विभाग को भूमि अधिग्रहण की राशि आवंटित कर दी गई है।

पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गडकरी के साथ बैठक में इस पुल की मांग की थी। बिहार के लिए प्रधानमंत्री पैकेज में शामिल इस परियोजना को चार साल में पूरा किया जाएगा। पुल के बन जाने से उत्तर बिहार के सीमांचल का झारखंड के साथ सड़क संपर्क तो सुगम होगा ही, पश्चिम बंगाल के साथ कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.