Move to Jagran APP

जीविका समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं 50 हजार मास्क

शहर वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कमर कस ली है। वे शहर के फुटकर विक्रेता ठेला चालक रिक्शा चालक के साथ-साथ झोपड़पट्टियों में रहने वाले गरीब और असमर्थ लोगों को मास्क उपलब्ध कराएंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:31 AM (IST)
जीविका समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं 50 हजार मास्क

भागलपुर। शहर वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कमर कस ली है। वे शहर के फुटकर विक्रेता, ठेला चालक, रिक्शा चालक के साथ-साथ झोपड़पट्टियों में रहने वाले गरीब और असमर्थ लोगों को मास्क उपलब्ध कराएंगी।नगर निगम ने इसके ऑर्डर भी समूह को दे दिए हैं। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलने के साथ जरूरतमंद लोगों को मास्क भी आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए शहर की करीब 15 समूह से जुड़ी करीब 100 महिलाओं द्वारा 50 हजार मास्क तैयार करने में जुट गई हैं। दिन रात मेहनत कर रहीं महिलाएं

loksabha election banner

शहर के गरीब तबके के लोगों की जान बचाने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं दिन रात मेहनत कर रही हैं। ताकि मास्क का उपयोग कर लोग संक्रमण से अपना बचाव कर सकें। जवारीपुर कि मां काली स्वयं सहायता समूह की रंभा देवी व रामा देवी ने बताया कि निगम ने जो भी आर्डर दिया है उसे समय पर पूरा करेंगे। कुछ मास्क बनाकर उपलब्ध कराया गया है। इस समूह में करीब 20 महिलाएं कार्य कर रहे हैं। इससे महिलाओं को स्वरोजगार भी मिला है। वही गणेश स्वयं सहायता समूह की महिला पार्वती देवी, रूबी देवी, और सुलेखा देवी ने बताया कि निगम का यह सराहनीय प्रयास है। मेयर ने कहा, आज से बांटे जाएंगे मास्क

शहरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को मास्क देने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेयर सीमा शाह ने बताया कि शुक्रवार से उसकी शुरुआत होगी। सर्वप्रथम फुटकर विक्रेता, वह ठेला रिक्शा चालकों को उपलब्ध कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.