Move to Jagran APP

मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

मुंगेर में कई मामलों में फरार हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश के खिलाफ जमुई लखीसराय और मुंगेर में कई मामले दर्ज हैं। पीरी बाजार थाना क्षेत्र में हुए अपहरण में भी वह शामिल था। पुलिस के साथ एसटीएफ ने संयुक्‍त कार्रवाई की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 08:41 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 08:41 AM (IST)
मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल कई मामले के आरोपी है।

मुंगेर, जेएनएन। मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। मुकेश मंडल पर कई मामले दर्ज थे। हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल की तलाश काफी सालों से थी। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मुकेश मंडल पर जमुई, मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। लखीसराय के कजरा, चानन, पीरी बाजार के थानों में मामले दर्ज थे। इसके अलावा मुंगेर के लड़ईयाटांड़ थाना कांड संख्या 36/19 में इसकी तलाश चल रही थी। जमुई के बरहट थाना में वर्ष 2018 में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई थी।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि एसटीएफ की मदद से इस हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों के लिए हथियारों, गोलियों और दूसरे आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका रहती थी। सुरक्षा बलों द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी। लखीसराय में मदन मोहन सिंह के अपहरण में भी इसकी बहुत बड़ी भूमिका थी। गिरफ्तार नक्सली ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा यह भी स्वीकार किया है कि वह माओवादी संगठन के लिए कैडर की भर्ती करता था तथा हथियार गोलियां एवं दूसरे अन्य सामानों की व्यवस्था भी करता था। गिरफ्तार नक्सली के जमालपुर इलाके में आने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी और अंततः इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस हुई सजग, चलाया सर्च ऑपरेशन

बांका जिले के नक्सल प्रभावित  इलाकों में शामिल जिलेबिया पहाड़, बदुआ डैम, श्रीनगर, खैरीखाद सहित दर्जनभर गांव व जंगलों में एसटीएफ द्वारा स्थानीय पुलिस साथ मिलकर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जंगलों पहाड़ों की जमकर खाक छानी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.