Move to Jagran APP

मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: लालगढ़ में 94478 वोटर करेंगे 1258 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला, खास है धरहरा प्रखंड में चुनाव

मुंगेर पंचायत चुनाव 2021 नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में पंचायत चुनाव का मतदान तीन नवंबर को है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम यहां किए गए हैं। एसटीएफ जवान को भी बूथों पर लगाया गया। यहां का चुनाव कई मायने में खास है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 11:07 PM (IST)
मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: लालगढ़ में 94478 वोटर करेंगे 1258 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला, खास है धरहरा प्रखंड में चुनाव
ईवीएम लेकर मतदान केंद्र जाते मतदान कर्मी

संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। धरहरा प्रखंड में इस बार पंचायत चुनाव कई मायने में खास है। धरहरा प्रखंड में छठे चरण में तीन नवंबर को मतदान है। प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में इस बार 94478 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बाहाचौकी पंचायत में 5474, हेमजापुर में 7557, शिवकुंड में 6321, सारोबाग में 6494, माताडीह में 9026, इटावा में 7905, अमारी में 7594, औड़ाबगीचा में 8962 धरहरा महरना के 8701, धरहरा दक्षिण में 5305, महागामा में 7105, बंगलवा में 7363 और अजीमगंज में 6671 मतदाता है। मतदान के लिए कुल बूथ 185 सामान्य 93 व नक्सल मतदान केंद्र 92 बनाए गए हैं।

loksabha election banner

मध्य विद्यालय धरहरा दक्षिणी भाग, मध्य विद्यालय धरहरा पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय धरहरा पश्चिमी भाग केंद्र संख्या 155, 156, 157 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। तीन नवंबर को जिला परिषद सदस्य दो, मुखिया 13, वार्ड सदस्य 177, सरपंच 13, पंच 177 व पंचायत समिति सदस्य 18 पदों के प्रत्याशियों मैदान में होंगे। चुनावी बिगुल बजते ही पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर मतदाताओं को रूझाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। एक और जहां पंचायत के विभिन्न पदों पर रह चुके प्रत्याशी चुनावी समर में एक बार फिर से भाग्य अजमाने की तैयारी में हैं तो दूसरी और भावी प्रत्याशियों घर-घर जा जाकर मतदाताओं से एक बार सेवा का मौका देने के लिए आशीर्वाद मांग रहे है।

धरहरा प्रखंड

  • - 185 मतदान केंद्र बनाए गए
  • - 93 सामान्य मतदान केंद्र होगा
  • - 92 नक्सल मतदान केंद्र होगा
  • - 02 जिला परिषद सदस्य
  • - 13 मुखिया पद
  • - 13 सरपंच पद
  • - 18 पंचायत समिति पद
  • - 177 वार्ड सदस्य
  • - 9026 सबसे ज्यादा वोटर माताडीह पंचायत में
  • - 5305 सबसे कम वोटर धरहरा दक्षिण पंचायत में

परिणाम के लिए करना होगा इंतजार

धरहरा प्रखंड के प्रत्याशियों को रिजल्ट के लिए दस दिनों तक इंतजार करना होगा। इसकी वजह मदतान के बाद दीपावली और छठ पर्व है। दरअसल, छठे चरण में तीन नवंबर को धरहरा में मतदान होना है, लेकिन चुनाव के बाद कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ जाने के कारण काउंटि‍ंं  की तिथि को दस दिनों के बाद तय किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.