Move to Jagran APP

मुंगेर में राइस मिल को स्थानांतरित किए जाने पर भाजपा नेता ने किया विरोध

भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने निबंधक सहयोग समितियां पटना को आवेदन देकर पूर्व से आवंटित राइस मिल निर्माण को असरगंज प्रखंड के मकवा पैक्स स्थानांतरित किए जाने पर खेद जताया है। इसका विरोध हो रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 12:00 PM (IST)
मुंगेर में राइस मिल को स्थानांतरित किए जाने पर भाजपा नेता ने किया विरोध
भाजपा ने रामपुर पैक्स में राइस मिल की स्थापना कराए जाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामखेलावन शर्मा द्वारा निबंधक सहयोग समितियां पटना को आवेदन देकर प्रखंड के रामपुर पंचायत पैक्स के लिए पूर्व से आवंटित राइस मिल निर्माण को असरगंज प्रखंड के मकवा पैक्स स्थानांतरित किए जाने पर खेद जताया है। दिए गया आवेदन में भाजपा नेता ने कहा कि विगत वर्ष मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत पैक्स को राइस मिल स्थापित किए जाने को लेकर चयनित किया गया था।

loksabha election banner

विभागीय दाव पेंच के बल पर रामपुर पैक्स के लिए आवंटित राइस मिल को असरगंज प्रखंड के मकवा पंचायत पैक्स को आवंटित कर दिया गया।  संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत धान का कटोरा माना जाता है। बदुआ नदी के साथ साथ बदुआ मुख्य कैनाल किनारे बसे इस पंचायत में धान की सर्वाधिक उपज होती है। राइस मिल हो जाने से पैक्स का चावल तैयार करने के अलावे स्थानीय किसानों को भी लाभ मिलता। ऐसे में उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर रामपुर पैक्स में राइस मिल की स्थापना कराए जाने की मांग की।

कल आएंगे मंत्री

खगडिय़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आज शुक्रवार 12 मार्च को राज कौशल रिसोर्ट, बछौता, खगडिय़ा में होगी। बैठक में पार्टी-संगठन की मजबूती को लेकर गहन विचार-मंथन होगा। पार्टी-संगठन के विस्तार पर भी चर्चा होगी। बैठक की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी खगडिय़ा की बैठक जिला कार्यालय समीर नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार की पंचायती राज मंत्री  सम्राट चौधरी, विधान पार्षद रजनीश कुमार ङ्क्षसह मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री सुशील चौधरी, खगडिय़ा जिला प्रभारी मुन्ना चौधरी उपस्थित होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज पार्टी-संगठन का विस्तार गांव-गांव, टोले-टोले तक हो चुका है। आमलोगों में भाजपा के प्रति रुझान है। नित्य लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी से किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान जुड़े हैं। महिलाएं भी पार्टी से जुड़ रही हैं। भाजपा नेता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। देश का विकास हर क्षेत्र में हुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

बैठक में ये थे मौजूद

भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, रवि सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, जिलामंत्री विजय कुमार यादव, आलोक विद्यार्थी, संजीत साह, कुलदीप आनंद, जिला प्रवक्ता राजाराम सिंह, नीतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर स्वर्णकार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष राय (गुड्डू) आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.