Move to Jagran APP

लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले मुखिया जी, देखकर पुलिस को भी आ गई शर्म

बिहार के जमुई में देह व्‍यापार के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 05:39 PM (IST)
लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले मुखिया जी, देखकर पुलिस को भी आ गई शर्म
लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले मुखिया जी, देखकर पुलिस को भी आ गई शर्म

जमुई [जेएनएन]। मुखिया जी इस हालत में पकड़े जाएंगे, इसका अंदाजा उन्‍हें भी नहीं होगा। लेकिन ऐसा ही हुआ है। मामला जमुई शहर के महिसौड़ी मुहल्ला स्थित एक मकान में सोमवार को हुई पुलिस छापामारी का है। वहां जमुई जिला के खैरा प्रखंड  मुखिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना साव एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिए गए। माजरा देख पुलिसकर्मियों की आंखें भी शर्म से झुक गईं। इसके साथ ही पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा भी किया।

loksabha election banner

पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई के दौरान खैरा प्रखंड अंतर्गत हड़खार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मुखिया के एक सहयोगी एवं मकान मालिक कन्हैया सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ के अनुसार मुखिया के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली लड़की भागलपुर की रहने वाली है। उसे भी हिरासत में लेकर पूछता की जा रही है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विदित हो कि जमुई में पहले भी कई होटलों में छापामारी के दौरान देह व्‍यापार के धंधे का खुलासा हो चुका है। शहर में इसका संगठित संचालन हो रहा है। इस धंधें को कई सफेदपोशों को भी संरक्षण प्राप्‍त बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.