RJD सदस्यता अभियान : विधायक ने पंचायत वार की समीक्षा, बोलीं - एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता Jamui News
विधायक ने कहा कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अब तक 30 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं।
जमुई [जेएनएन]। स्थानीय राजद कार्यालय में विधायक सावित्री देवी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायत अध्यक्षों और सदस्यता प्रभारियों से पंचायत वार अब तक बनाए गए सदस्यों की संख्या की जानकारी ली और अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अब तक 30 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। पूर्व में सदस्यता अभियान 30 अक्टूबर तक चलाया जाना था लेकिन अब तिथि बढ़ाकर 6 नंबवर तक किया गया है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के समापन के बाद पार्टी का संगठनात्मक चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन सड़कों की मरम्मति की स्वीकृति मिली है। उस पर शीघ्र काम प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में राजद नेता विजय शंकर यादव, मुखिया बाबुराम किस्कु, कार्तिक हाजरा, ङ्क्षबदेश्वरी वर्मा, बालेश्वर दास, लक्ष्मण पंडित, शिवनारायण यादव, नुनधन शर्मा, शक्ति राय, जन्मजय चौधरी, राजेन्द्र यादव, पप्पु राय, दशरथ यादव, धनश्याम यादव आदि मौजूद थे। बैठक के बाद विधायक ने नगडी गांव जाकर चमकी बुखार से मृत गौरव कुमार के पिता लड्डु दास और उनके स्वजन से मिलकर सांत्वना दी और उनके पुत्र की मौत को दुखद बताया।