Move to Jagran APP

खेल मैदान की स्थिति दयनीय, खिलाड़ियों को हो रही परेशानी

संवाद सूत्र बरियारपुर(मुंगेर) महदेवा मध्य विद्यालय के पीछे स्थित एकमात्र खेल मैदान की स्थिति दि

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 06:20 PM (IST)
खेल मैदान की स्थिति दयनीय, खिलाड़ियों को हो रही परेशानी
खेल मैदान की स्थिति दयनीय, खिलाड़ियों को हो रही परेशानी

संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर) : महदेवा मध्य विद्यालय के पीछे स्थित एकमात्र खेल मैदान की स्थिति दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है।बरसात का पानी सड़क से निकलकर मैदान होकर बहता है। इसके अलावा आसपास बने नए घर से निकलने वाला पानी भी मैदान में जाकर जमा होता है, जिससे मैदान का एक छोर सालों भर कीचड़ से सना रहता है। जिस कारण खिलाड़ियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए दौड़-धूप करने वाले नौजवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मैदान की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि इसमें दौड़ लगाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। प्रखंड का यह एकमात्र खेल मैदान है, जहां की बड़े आयोजन, चुनाव के समय भी कराए जाते हैं, लेकिन मैदान की स्थिति को सुधारने के लिए न तो अधिकारी न तो जनप्रतिनीधि प्रयास कर रहे है। धीरे-धीरे इसका अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले सालों भर इस मैदान में फुटबाल मैच होता था, लेकिन वर्तमान में यह बंद है ,जिस कारण मैदान लगातार खराब होता जा रहा है। मैदान का एक सिरा कीचड़मय हो गया है। मैदान के चारों तरफ से खुले रहने के कारण जानवरों के मैदान में घूमने व चलने के कारण कई जगह गड्ढे बन गए हैं। प्रखंड के जयप्रकाश पंडित, कैलाश मंडल, राधे कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने मैदान में बरसात के दिनों में घरों के बहने वाले पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की मांग की है। जिससे कि मैदान सुरक्षित रह सके। नवयुवकों को खेलने कूदने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.