Move to Jagran APP

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, हत्या कर पोखर में फेंका शव

मैट्रिक की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 03:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 03:07 PM (IST)
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म,  हत्या कर पोखर में फेंका शव
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, हत्या कर पोखर में फेंका शव

जेएनएन (पूर्णिया)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की रात मैट्रिक की एक छात्रा (15) के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या बाद उसका शव पोखर में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, छात्रा रात करीब आठ बजे अपने घर के पीछे चापाकल से पानी लेने गई थी। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे उठा लिया। उसे घर के पीछे बासझाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को समीपवर्ती पोखर में फेंक दिया। कुछ देर बाद जब वह पानी लेकर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने खोजबीन शुरू की बल्कि खोजबीन में पूरी रात बीत गई। परंतु उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने पोखर में लड़की का शव पानी में तैरते हुए देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी। मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार झा पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को वहां कुछ नशीले पदार्थ की बोतल भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने ट्रैकर डॉग की भी मदद ली। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से भी पूछताछ की। छात्रा को 21 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा देनी थी। मृतका दो भाई और दो बहनों में छोटी थी। छात्रा के पिता ने बताया कि वह बहुत ही शात प्रवृति की लड़की थी। घर में ही मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करती थी। मैंने ही खाना खाने के दौरान उससे पानी मागा था। लेकिन हमलोगों ने सोचा कि शायद पढ़ने में व्यस्त है इसलिए पानी नहीं लाई। जब उनकी मा उसे खाना खाने के लिए बुलाया और वह नहीं आई तब हमलोग चापाकल के समीप ढूंढ़ने गए। वहा उसका चप्पल पड़ा था। इसके बाद खोजबीन शुरू की। रातभर खोजते रहे लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसका शव पोखर से बरामद हुआ। घटना की जानकारी बाद सासद संतोष कुशवाहा ने परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने प्रशासन को उच्च स्तरीय जाच कर जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने का निर्देश किया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि 24 घंटे में मामले का खुलासा हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.