Ministry of communication: दिल्ली और महाराष्ट्र सर्किल में एक मई तक पार्सल की बुकिंग पर रोक, जानिए वजह
Ministry of communication कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी है। कश्मीर दिल्ली मुंबई नासिक नागपुर सहित दिल्ली और मुंबई सर्किल में आने वाले सभी जगहों के डाकघरों से रजिस्ट्री पार्सल आदि की बुकिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन ने एहतियात के तौर पर मुंबई और दिल्ली सर्किल में रजिस्ट्री, पार्सल आदि की बुकिंग पर रोक लगा दी है। मंत्रालय के निदेशक मेल ऑपेरशन विक्की कुमार के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह प्रतिबंध एक मई तक लगाया गया है।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एसके सुमन के मुताबिक कश्मीर, दिल्ली, मुंबई, नासिक, नागपुर सहित दिल्ली और मुंबई सर्किल में आने वाले सभी जगहों के डाकघरों से रजिस्ट्री, पार्सल आदि की बुकिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। द्वितीय श्रेणी के सभी तरह की बुकिंग एक मई तक नहीं होना है। लेकिन स्पीड पोस्ट और दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग होगा।
केंद्रीय रेल यात्री संघ ने किया सेनेटाइज
भागलपुर के पीरपैंती बाजार और मानिकपुर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते केंद्रीय रेल यात्री संघ मदद को आगे आयी है। संघ ने स्वर्गीय छेदीलाल, मेघराज, शंकर लाल खेतान की स्मृति में पीरपैंती में ऑक्सीजन के लिए परेशान हो रहे मरीजों को एंबुलेंस व ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा लगातर दे रहे हैं। रविवार से कोविड 19 के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सेनिटाइज के कार्य का शुभारंभ किया है। सेनिटाइज रथ को संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, थानाध्यक्ष संजय सत्यर्थी, मानिकपुर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद साह, श्याम खेतान, अमित कटारुका, रवि खेतान, अवधेश साह, अशोक खेतान ने फीता काट कर रवाना किया। विष्णु खेतान ने बताया कि पीरपैंती बाजार मानिकपुर से सेनेटाइज रथ रवाना किया गया है। मानिकपुर एवं पीरपैंती बाजार के सभी वार्ड में सेनेटाइज किया जाएगा। इसके अलावा जिस पंचायतों में कोरोना के अधिक मामले सामने आएंगे वहां सेनेटाइज करवाया जाएगा। कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए केंद्रीय रेल यात्री संघ कृतसंकल्पित है। एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर और प्रभावित पंचायतो में सेनिटाइज करवा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता फैलाया जा रहा है। घरों में रहे सुरक्षित रहें, बेवजह भीड़ में न जाए। मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें। पूरी टीम मदद को लगी हुई है।