Move to Jagran APP

मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अटिया गिरफ्तार, पूर्णिया के रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी काफी दिनों से था फरार

रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी कुख्यात अटिया को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्याकांड के बाद से अटिया की गिरफ्तारी के लिए अपना जाल बिछा रही थी। अटिया मंत्री लेसी सिंह का भतीजा बताया जा रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:26 PM (IST)
मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अटिया गिरफ्तार, पूर्णिया के रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी काफी दिनों से था फरार
रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 जागरण टीम, पूर्णिया: पूर्णिया के पूर्व जिप सदस्य रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अटिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अटिया के ऊपर 50 हजार का इनाम था। रिंटू की हत्या के बाद से वो फरार चल रहा था। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी को लेकर अफवाह भी इंटरनेट मीडिया में फैली थी। लेकिन शनिवार को पुष्टि की गई है कि उसे धर दबोचा गया है। पुलिस को मिली टिप (गुप्त सूचना) के बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। पूर्णिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

loksabha election banner

फास्ट अपडेट-

  • आटिया की गिरफ्तारी बाद पूछताछ के लिए पहुंचे आईजी एसपी
  • अटिया की गिरफ्तारी की आईजी सुरेश चौधरी ने की पष्टि
  • चार बजे एसपी गिरफ्तारी को लेकर करेंगे पीसी
  • अटिया मत्री लेसी सिंह का है भतीजा
  • पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिटू सिंह हत्याकांड का है आरोपी
  • इसके अलावा बेनी सिंह हत्याकांड व नीरज झा हत्या काण्ड का भी था नामजद आरोपी
  • पूर्णिया पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर घोषित कर रखा था पचास हजार का इनाम
  • अटिया की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ भी कर रही थी छापामारी
  • गुप्त सूचना पर पुलिस ने आटिया को पूर्णिया शहरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: RJD एससी-एसटी सेल के जिलाध्यक्ष ने लगाई जान बचाने की गुहार, कहा- बचा लीजिए, ये थानाध्यक्ष मुझे मार डालेगा

पूर्व जिप सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूबे की मंत्री लेसी सिंह के भतीजे आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गत वर्ष 11 नवंबर को सरसी में हुई हत्या के बाद से अठिया सुर्खियों में आया था।

कई जगह हुई छापेमारी

  • पुलिस की कई टीम ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर बिहार और उत्तरप्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। 
  • बीते दिनों उसकी गिरफ्तारी को लेकर अफवाह उड़ी कि अठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पुलिस ने इस अफवाह पर विराम लगाया। शनिवार को अठिया को पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.