Move to Jagran APP

न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, अधिकतम में भी गिरावट

पछिया हवा की गति तेज हुई तो ठंड में और वृद्धि हो सकती है। बहरहाल हवा में नमी की मात्रा 90 फीसद बनी हुई है। पूर्वा हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:50 AM (IST)
न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, अधिकतम में भी गिरावट
न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, अधिकतम में भी गिरावट

भागलपुर (जेएनएन)। रविवार को औसतन 10 किलोमीटर की गति से चली पूर्वा हवा के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां पछिया हवा चल रही थी। रविवार को पूर्वा हवा चलने की वजह से धूप में नरमी बनी हुई थी। जिसकी वजह से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई। सुबह बिहार कृषि विश्वविद्यालय में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में बीएयू के मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार ने बताया कि पछिया हवा की गति तेज हुई तो ठंड में और वृद्धि हो सकती है। बहरहाल हवा में नमी की मात्रा 90 फीसद बनी हुई है। पूर्वा हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। दिन और रात के तापमान में आधे का अंतर हो जाने के कारण बूढ़े एवं बच्चों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे लगा है। बच्चे जहां सर्दी-खांसी एवं बुखार से पीडि़त हो रहे हैं वहीं बूढ़ों का रक्तचाप अनियंत्रित हो जाने से उनकी सेहत बिगड़ रही है। सबौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम ने बुजुर्गो से सुबह ठंड से बचने की सलाह दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.