Move to Jagran APP

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का पूर्णिया में सदस्‍यता अभियान शुरू, कहा- शिक्षकों के सम्‍मान के लिए जारी रहेगा संघर्ष

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का सदस्‍यता अभियान शुरू हो गया है। पूर्णिया में इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के सम्‍मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 05:39 PM (IST)
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का पूर्णिया में सदस्‍यता अभियान शुरू, कहा- शिक्षकों के सम्‍मान के लिए जारी रहेगा संघर्ष
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का सदस्‍यता अभियान शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। नियोजित शिक्षकों के सम्मान के लिए संघ लगातार संघर्ष करता रहा है। इसके फलाफल शिक्षकों का सम्मान भी बढ़ा है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। यह बातें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक के प्रदेश उपाध्यक्ष मु. मिन्हाज आलम ने कही। वे संघ की जिला इकाई द्वारा आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह व सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित समारोह में कही।

loksabha election banner

यह समारोह शहर स्थित मध्य विद्यालय उफरैल में आयोजित की गई थी। शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मु. मिन्हाज ने कहा कि बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल  सिंह के सफल नेतृत्व के फलस्वरूप ही बिहार के नियोजित शिक्षकों को सम्मान मिला है और आगे भी जो उचित सम्मान मिलना चाहिए उनके लिए संघ संघर्षशील और प्रयासरत है।

इस दौरान जिला इकाई के तमाम संघ प्रतिनिधियों की सहमति से जिले के वरिष्ठ शिक्षक नेता गणेश यादव को जिला संयोजक निर्वाचित किया गया। जिला संयोजक गणेश यादव ने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह काफी अनुभवी, ऊर्जावान व संघर्षशील व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में आगे भी शिक्षकों को उचित सम्मान मिलेगा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सदा संघर्षशील रहा है।

कटिहार जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, संयोजक नवनीत कुंवर,जिला महासचिव कुमार शेखर , जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शांडिल्य, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। , जिला संयोजक मंडल सदस्य राजीव रंजन भारती, सुशील कुमार आर्य, सुमित सौरभ, रमन कुमार, तथा सरोज भगत ने अतिथियों का अंग वस्त्र तथा बुके देकर स्वागत किया। संयोजक मंडल सदस्य सुशील कुमार ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

जरूरत पडऩे पर मजबूती के साथ आंदोलनरत रहना ही संघ का उद्देश्य है। पूर्णिया की टीम सदैव जिले के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगी। संयोजक मंडल सदस्य राजीव रंजन भारती ने कहा कि पूर्णिया जिले के हर एक शिक्षक की समस्या का समाधान करना ही संघ का लक्ष्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष भाई मिन्हाज आलम द्वारा पूर्णिया जिला में सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की।

इस मौके पर कदवा प्रखंड के किशोर कुमार मिश्र सहित पूर्णिया जिले के संयोजक मंडल के सदस्यों में राजीव रंजन भारती,सुमित सौरभ, सुशील कुमार आर्य, रमण कुमार, सरोज कुमार भगत ,सुभाष कुमार भारती,शिव शंकर हलदार,अमित आनंद, अनिल कुमार ङ्क्षसहा,संजीव कुमार, विशाल शर्मा, डोमन शाह, अजय कुमार, मधुसूदन दास, मु. फिरोज आलम, चंदा कुमारी, मौसमी दत्त, सोनी कुमारी, गीता कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.