Move to Jagran APP

जिप की स्थाई समितियों के सदस्यों का हुआ चयन, लॉटरी से हुआ निर्णय

समिति गठन को लेकर बैठक में आठ सदस्य अनुपस्थित और 23 उपस्थित थे। अध्यक्ष सहित कुछ सदस्य आपसी सहमति से समिति के गठन करना चाह रहे थे। इस पर सहमति नहीं बनने से लॉटरी निकाली गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 07:50 AM (IST)
जिप की स्थाई समितियों के सदस्यों का हुआ चयन, लॉटरी से हुआ निर्णय
जिप की स्थाई समितियों के सदस्यों का हुआ चयन, लॉटरी से हुआ निर्णय

भागलपुर [जेएनएन]। जिला परिषद की सभी स्थाई समितियां गठित कर ली गई हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई जिसमें चार समितियों के अध्यक्षों का चयन लॉटरी से हुआ। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार भी थे। जिला परिषद में कुल सात स्थाई समितियां हैं। इनमें से दो के पदेन अध्यक्ष स्वयं जिप अध्यक्ष होते हैं तथा परंपरा के मुताबिक एक समिति का अध्यक्ष जिप उपाध्यक्ष होते हैं। जिप अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों की सहमति से लॉटरी निकालकर समितियों का गठन कर लिया गया है।

loksabha election banner

जिप सदस्य गौरव राय ने बताया कि 2011 में भी समिति का गठन लॉटरी के माध्यम से हुआ था। समिति के गठन को लेकर बुलाई गई विशेष बैठक में आठ सदस्य अनुपस्थित और 23 उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष सहित कुछ सदस्य आपसी सहमति से समिति के गठन करना चाह रहे थे। इस पर सहमति नहीं बनने से लॉटरी निकाली गई। सदन के बाहर से एक बालक को बुलाकर अध्यक्ष और सदस्यों के चयन के लिए लॉटरी निकाली गई।

1. सामान्य स्थाई समिति के अध्यक्ष अनंत कुमार होंगे वहीं सचिव उप विकास आयुक्त। इस समिति में गौरव राय, सोनी कुमारी, मुकेश राम और शबाना आजमी सदस्य होंगे।

2. जिला अंकेक्षण तथा योजना समिति के अध्यक्ष अनंत कुमार होंगे। डीडीसी सुनील कुमार सचिव होंगे। इस समिति में अशोक कुमार आलोक, अरविंद मंडल और अंबिका मंडल सदस्य हैं।

3. उत्पादन समिति की अध्यक्ष गोपालपुर की सदस्य निभा भारती होंगी। जिला कृषि पदाधिकारी समिति के सचिव होंगे। इस समिति में आशा देवी, प्रेमलता देवी और महेश यादव सदस्य हैं।

4. सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष जिप उपाध्यक्ष आरती कुमारी होंगी। जिला कल्याण पदाधिकारी समिति के सचिव होंगे। समिति में बीरबल मंडल, बलराम मांझी और प्रणव प्रसाद यादव सदस्य होंगे।

5. शिक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीशपुर के शिव कुमार होंगे। शिव का चयन इनकी अनुपस्थिति में लॉटरी से हुआ। इस समिति के सचिव जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे। समिति में परवेज आलम, विपिन मंडल, फरहाना और नंदनी सरकार सदस्य हैं।

6. लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की अध्यक्ष कहलगांव की बिंदु देवी होंगी। समिति के सचिव सिविल सर्जन होंगे। समिति में प्रीति कुमारी, राजीव रंजन कुमार, माला देवी और मंजू देवी सदस्य हैं।

7. लोक कार्य समिति की अध्यक्ष बिहपुर की रेणु देवी होंगी। जिला योजना पदाधिकारी समिति के सचिव होंगे। समिति में उषा देवी, शर्मिला देवी, कुमकुम देवी और लीना सिन्हा सदस्य होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.