Move to Jagran APP

मातृशक्ति की क्षेत्रीय संयोजिका अनीता सिंह का निधन, संघ परिवार के कार्यकर्ताओं में शोक

विश्‍व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका (बिहार-झारखंड) अनीता सिंह का 30 अप्रैल 2020 को देर शाम आनंदगढ़ स्थित आवास पर ही निधन हो गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 11:56 AM (IST)
मातृशक्ति की क्षेत्रीय संयोजिका अनीता सिंह का निधन, संघ परिवार के कार्यकर्ताओं में शोक
मातृशक्ति की क्षेत्रीय संयोजिका अनीता सिंह का निधन, संघ परिवार के कार्यकर्ताओं में शोक

भागलपुर, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति क्षेत्रीय संयोजिका (बिहार-झारखंड) अनीता सिंह का 30 अप्रैल 2020 को देर शाम भागलपुर के आनंदगढ़ स्थित आवास पर ही निधन हो गया। एक मई 2020 को उनका दाह संस्‍कर बरारी श्‍मशान घाट में किया गया। उनके पुत्र संतोष ने उन्हें मुखाग्नि की। वे 87 वर्ष की थी। शवयात्रा में पारस शर्मा, सुरेश साह, राकेश सिन्हा, मनीष साह, भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, डॉ विजय कुमार वर्मा, महादेव आदि शामिल हुए। अनिता सिंह का पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा है। उनके पति सदानंद सिंह भी आरएसएस सहित इस परिवार के अन्य संगठनों में कई दायित्वों को संभाल चुके हैं। अनीता सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काफी करीब रहीं हैं। उन्हें एक पुत्र और दो‍ पुत्रियां हैं।   

loksabha election banner

बताया जाता है इनके पति सदानंद सिंह भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे थे। सदानंद सिंह विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र (बिहार-झारखंड) कार्यकारी अध्यक्ष थे। कुछ वर्ष पूर्व सदानंद सिंह का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था।

अनीता सिंह भागलपुर दुर्गा पूजा महासमिति की अध्यक्ष भी थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति, बजरंगदल सहित संघ परिवार के अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं के बीच शोक की लहर छा गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग उनके घर पर पहुंचने लगे थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप, सह प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, पटना विभाग प्रचारक आशीष कुमार, दक्षिण बिहार प्रांत के सह सेवा प्रमुख अंजनी कुमार, विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतमंत्री परशुराम एवं विभाग मंत्री पारस शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के भागलपुर जिला संघचालक डॉ राणा प्रताप सिंह, नगर संघचालक डॉ चंद्रशेखर साह, पूर्व प्रांत सह संघचालक डॉ लक्ष्‍मीकांत सहाय, पूर्व विभाग कार्यवाह सुरेश प्रसाद सिंह, जिला कार्यवाह निर्भय चौधरी, नगर कार्यवाह अजित कुमार, सह नगर कार्यवाह श्रीधर मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख हरविंद नारायण भारती, अजीत घोष, रमाकांत सिन्हा, विभाग प्रचारक विजेंद्र, नगर प्रचारक मनोहर, दक्षिण बिहार प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बालमुकुंद गुप्त, राकेश सिन्‍हा, अर्जित शाश्वत चौबे, डॉ विजय कुमार वर्मा, नीलराज, सुरेश साह, रौशन सिंह, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, राजकिशोर सिंह, श्वेता सिंह, कामेश्वर यादव, सुभाष यादव, योगी राजीव मिश्रा, अंजनी मिश्रा, डॉ प्रीति शेखर आदि ने दुख व्यक्त किया है। मातृशक्ति की मोनिका महेशका, पिंकी बागोरिया, दुर्गावाहिनी की सुमन ढांढानिया, अलका कुमारी, खुशबू कुमारी,  साक्षी, राष्ट्र सेविका समिति की करुणा गुप्ता, कृतिकांत आदि ने शोक व्यक्त किया है। अनिता सिंह के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी शाेक व्यक्त किया। विवेकानंद केंद्र, अभाविप और विद्या भारती में भी शोक की लहर है। इसके अलावा जिले के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी शोक जताया। 

विभाग मंत्री ने पारस शर्मा बताया कि वे काफी सक्रिय थी। लगातार प्रवास करतीं थी। कार्यकर्ताओं के घरों में उनका आना-जाना लगातार होता था। उन्‍होंने सभी लोग अनिता माताजी के नाम से पुकारते थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में उनका जीवन माताजी की ही तरह था। उनके निधन से संघ परिवार काफी मर्माहत हैं।

राकेश सिन्हा ने कहा कि उन्हें सदानंद सिंह और अनिता सिंह दोनों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था। दोनों इनके लिए प्रेरणाश्रोत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आरएसएस, विहिप और भारत माता को स‍मर्पित कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.