सहरसा जिले के विभिन्न भागों में तेज हुआ मास्क चेकिंग अभियान
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख जिले के विभिन्न भागों में लोगों के बीच संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है।
सहरसा, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में मास्क जांच अभियान तेज कर दिया है। डीएम व एसपी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक- चौराहे पर जांच की जाने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति ने शनिवार को सभी निर्धारित स्थल पर मास्कचेकिंग सिंह
अभियान चलाया गया। मास्क की जांच की गई और इसका उपयोग नहीं करनेवाले लोगों को जुर्माना भी किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा मास्क जांच के लिए संयुक्तादेश जारी कर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दिया है। इनलोगों को शहर में नियमित मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
डीएम व एसपी के आदेशानुसार समाहरणालय से आयुक्त कार्यालय तक सदर एसडीओ शंभूनाथ झा के साथ
सहायक अवर निरीक्षक द्वारा चकहरी चौक बजरंगबली मंदिर के पास कहरा बीएसओ सुनील कुमार सिंह के साथ सअनि अशर्फी पंडित, वीर कुंवर सिंह चौक पर उद्योग विस्तार पदाधिकारी शिवकांत राहुल के साथ सअनि शिवपूजन कुमार, थाना चौक पर नवहट्टा बीएसओ ब्रजकिशोर सादा के साथ पुअनि अमृत प्रसाद सिंह , शंकर चौक पर नप कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन के साथ सअनि नकुल पासवान, महावीर चौक पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कहरा परितोष कुमार सिंह के साथ सअनि त्रिपुरारी तिवारी, रिफ्यूजी कॉलनी में कहरा सीओ लक्ष्मण प्रसाद के साथ सअनि अशोक सिंह , गंगजला चौक पर बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय पासवान के साथ सअनि दिवान लियाकत पासवान, बस स्टैंड में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहरसा विकास कुमार के साथ सअनि सत्येन्द्र कुमार सिंह , पंचवटी चौक कनीय अभियंता विजय कुमार सिंह के साथ पुअनि अनिल कुमार सिंह , चांदनी चौक पर कहरा बीडीओ रचना भारतीय के साथ सअनि हरेंन्द्र कुमार सिंह तथा तिवारी चौक पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रवीण कुमार के साथ सअनि अरुण कुमार सिंह द्वारा मास्क की जांच की जाने लगी है। मास्क जांच के दौरान मास्क का उपयोग नहीं करनेवाले व्यक्ति को 50 रुपये का दंड शुल्क का रसीद देकर दो- दो मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।