Move to Jagran APP

Betrayal In love: दुष्कर्म के बाद पीड़िता से कर ली शादी, रात-रातभर गायब रहने पर पत्नी ने किया पीछा तो खुली पोल

betrayal In love ब‍िहार के क‍िशनगंज में शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर प्रेमिका को धोखे में रखकर शादी कर ली। युवक ने प्रेम‍िका से पहले दुष्‍कर्म भी किया था। दबाव के बाद शादी की। शादी के बाद प्रेम‍िका को यह पता चला।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 12:20 PM (IST)
Betrayal In love: दुष्कर्म के बाद पीड़िता से कर ली शादी, रात-रातभर गायब रहने पर पत्नी ने किया पीछा तो खुली पोल
किशनगंज एसपी कुमार आशीष से म‍िलकर पीड़‍ित मह‍िला ने दी सारी जानकारी।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। Betrayal In love: ब‍िहार के क‍िशनगंज शहर में प्‍यार में धोखा का एक मामला सामने आया है। दिलावरगंज निवासी विवाहित युवक ने युवती के साथ पहले दुष्‍कर्म क‍िया। जब लड़की ने इसका व‍िरोध क‍िया और मामले को जानकारी सबको देने की बात कही तो युवक डर गए। युवक ने उसे शादी करने का भरोसा द‍िया। शादी के नाम पर लगातार युवक ने उसके साथ शारीर‍िक संबंध बनाया। कई माह तक यह सिलसला चलता रहा। लेक‍िन शादी की बात को वह टाल देता था। जब युवती आक्रोश में आ गई और काफी गुस्‍से में थी तो युवक ने उससे शादी कर ली। युवक पहले से विवाहित था। शादी के बाद पीड़ि‍त युवती से उसका पति‍ दहेज की मांग करने लगा। इसके लिए उसे लगातार प्रताडि़त किया गया। खाना खर्चा देना भी बंद कर दिया। इस दौरान उसे एक बेटी भी हो गई। वह अब भटक रही है। 

loksabha election banner

जब पीडि़ता को इंसाफ नहीं मिला तो वह न्याय की गुहार लगाने एसपी कुमार आशीष के पाास पहुंची। उसने एसपी को बताया क‍ि बंगाल के कालचीनी अलीपुरद्वार निवासी पीडि़त युवती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दिलावरगंज निवासी हरी मोहन गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में उसने शादी की बात कही। शादी के नाम पर वह लगातार उसके साथ शारीर‍िक संबंध बनाता रहा। युवती के दबाव के बाद 23 जून 2017 को पांजीपाड़ा काली मंदिर में हरी मोहन गुप्‍ता ने  शादी कर ली। इसके बाद डांगीबस्ती स्थिति भाड़े के मकान में दोनों साथ-साथ रहने लगे।

लेकिन मोहन अक्सर रात में गायब रहने लगा। इस पर पीड़िता को शक हुआ। उसने जब छानबीन की तो पति के पूर्व से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद तो उसके होश उड़ गए। पीड़ि‍ता जब ससुराल पहुंची तो पति, सौतन सहित अन्य ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर कर भगा द‍िया। नतीजतन वह डांगीबस्ती स्थित भाड़े के मकान में रहने लगी। कुछ दिनों बाद जब पीड‍ि़त युवती ने बेटी को जन्म दिया। पति ने खाना खर्चा देना बंद कर द‍िया था। एक लाख रुपये दहेज की मांग कर उसे राज प्रताडि़त क‍िया जाता है। पीड़‍ि‍ता अपनी बेटी के साथ परेशान हो गई। वह न्‍याय के ल‍िए क‍िशनगंंज एसपी के पास पहुंची। एसपी कुमार आशीष ने कहा क‍ि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र आरो‍प‍ित को पकड़ ल‍िया जाएगा। 

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

भागलपुर ज‍िले के पीरपैंती के एक गांव में छह माह से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने बाखरपुर सहायक थाने में बाखरपुर के अखिलेश मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा कहा है कि आरोपित युवक शादी करने का वादा करके छह माह तक मेरे साथ यौन शोषण किया। शादी करने की बात कही तो वह इंकार कर गया। बाखरपुर ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.