Move to Jagran APP

घरेलू विवाद : विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला, घटना के पहले मृतका ने दी थी पिता को जानकारी

लखीसराय में घरेलू विवाद में एक विवाहिता की हत्‍या कर देने की सूचना है। महिला को उसके ससुराल वाले अक्‍सर प्रताडि़त करते थे। इसकी सूचना अक्‍सर महिला अपने मायके में देती थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 08:06 PM (IST)
घरेलू विवाद : विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला, घटना के पहले मृतका ने दी थी पिता को जानकारी
घरेलू विवाद : विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला, घटना के पहले मृतका ने दी थी पिता को जानकारी

लखीसराय, जेएनएन। माणिकपुर ओपी क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत के चंद्रपुर गांव में सबलू सिंह की पत्नी मनीषा देवी की हत्या मंगलवार को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, एसआइ रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया। मृतका के मायके वाले भी इस सूचना पर पहुंचे।

prime article banner

जानकारी के अनुसार सबलू सिंह की शादी विगत 15 साल पूर्व बेगूसराय जिला के बीहट गांव निवासी राम सागर सिंह की पुत्री मनीषा के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा इसी दौरान सबलू सिंह की बहन की शादी में मनीषा का जेवरात दे दिया गया था। इसके बाद से परिवार के बीच अक्सर विवाद होता रहा। ससुर रामबालक सिंह, पति सबलू सिंह, भैंसुर बबलू सिंह तथा गोतनी के द्वारा अक्सर मारपीट की जाती थी। मंगलवार की सुबह ससुराल वालों द्वारा जहर खिलाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। मनीषा ने इसके बाद अपने मायके में मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायके से उसके पिता सहित कई लोग पहुंचे। मनीषा को उसके कमरे से निकालकर डॉक्टर के पास ले जा रहे थे लेकिन उसकी मौत हो चुकी है।

मृतका का पति रहता है बाहर

मनीषा के पति सबलू सिंह बाहर रहते हैं। उसकी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। एक पुत्र और पुत्री के जन्म के बाद वह अपनी पत्नी से कोई मतलब नहीं रखता था। वहीं घर वाले भी मनीषा को तंग करता था। इसको लेकर कई बार लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच पंचायत भी हुई। बावजूद प्रताडऩा जारी रही। दो दिन पूर्व भी गोतनी, भैंसुर और ससुर ने विवाद किया था।  

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता रामसागर सिंह ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप ससुर, भैसुर एवं गोतनी पर लगाया है। उसकी बेटी ने ही फोन करके यह सूचना दी है। सूचना मिलते ही चंद्रपुर पहुंचने के बाद देखा कि उसकी पुत्री अपने घर के पलंग पर बेहोश मिली। इलाज के लिए ले जाने के दौरान घर से पांच मिनट की दूरी पर अहसास हुआ कि उसकी बेटी जिंदा नहीं है।

महिला के पिता ने अभी लिखित आवेदन नहीं दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। - ब्रजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष, माणिकपुर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK