Move to Jagran APP

भोली-भाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा इसलिए करता था शादी, कइयों का पति बन चुका युवक किशनगंज से गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज से एक नहीं कई युवतियों को प्रेमजाल में फंसा उनसे शादी कर चुका युवक गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक पत्नी ने खुद थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की। उसने बताया कि कैसे युवक उसके साथ बर्बरता करता था।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 06:48 PM (IST)
भोली-भाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा इसलिए करता था शादी, कइयों का पति बन चुका युवक किशनगंज से गिरफ्तार
किशनगंज से चार शादी करने वाला पति गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। इलाके की भोली भाली युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने और दहेज की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने वाले आरोपित युवक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक युवक पहले तो लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था फिर उनसे शादी कर लेता था। इसके बाद दहेज की मांग करता, दहेज न मिलने पर मारता-पीटता था और फिर अन्य की तलाश में फरार हो जाता था। इस तरह उसने एक नहीं कई शादियां कर रखी थीं।

loksabha election banner

मामला किशनगंज के खगड़ा माछमारा निवासी नजमुन की लिखित शिकायत पर सामने आया। नजुमन युवक की पत्नी है, जिसने कई आरोप लगाए। इस बाबत पुलिस ने आरोपित पति उस्मान गनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी आठ महीने पहले उस्मान के साथ हुई थी। माता-पिता के निधन बाद बहन ने जमीन बेचकर उस्मान को दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही उस्मान एक लाख रुपये दहेज की मांग कर पत्नी को प्रताडि़त करने लगा।

पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उस्मान ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे पीड़िता का गर्भपात हो गया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और वह मायके चली गई। इसका फायदा उठाकर उस्मान ने दो अन्य युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली और दूसरी पत्नी को लेकर खगड़ा कालू चौक में रहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता, जब कालू चौक पहुंची तो उस्मान ने उसे मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद वो अपनी अन्य पत्नी को लेकर फरार हो गया।

गुरुवार रात जब उस्मान कालू चौक पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की शिकायत के आधार पर दहेज कानून और धोखाधड़ी जैसे मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.