अररिया में भीषण अगलगी, कई घर जले, आग बुझाने के दौरान पिता की मौत, पुत्री गंभीर
अररिया में भीषण अगलगी में लाखों की संपत्ती जलकर राख हो गई। इस दौरान आग बुझाने के क्रम में एक व्यक्ति गंभीर की मौत हो गए। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झलस गई। घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की है।
अररिया, जेएनएन। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत वार्ड संख्या 18 गोदाम चौक के समीप बुधवार की सुबह तीन बजे अचानक आग लगने से तीन दुकान सहित आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया। आग बुझाने के क्रम में विष्णुदेव सरदार( 45) की मौत आग में झुलसने से हो गई। वहीं विष्णुदेव की आठ वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी भी आग में बुरी तरह से झुलस गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल रानीगंज लाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। सदर अस्पताल अररिया में इलाजरत है। वहीं अगलगी की घटना में शुकरू सरदार अपनी नतनी की शादी के लिए तीन लाख रुपये नगद व जेवर रखे थे जो जलकर राख हो गया। शुकरू का घर, किराना दुकान व एक गाय जलकर खाक हो गया। वीरेंद्र सरदार व जगदीश सरदार का घर व किराना दुकान, सुरेंद्र सरदार ,किशुनवती देवी, सिक्को सरदार का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुल मिलाकर लगभग दस लाख रुपये की संपत्ति की नुकसान हुआ है। मुखिया प्रतिनिधि तोहिद आलम ने बताया कि अगलगी कि घटना की सूचना मिलने पर रानीगंज थाना को सूचना दिया गया। इसके बाद दमकल व रानीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने का काम किया। वहीं मृतक विष्णुदेव सरदार की चाची मीना देवी ने बताया कि विष्णुदेव को तीन पुत्र व चार पुत्री है जिसमे छोटी पुत्री बुरी तरह से झुलस गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का तार टूट कर गिरने से आग लगी । पति की मौत व पुत्री की झुलसने को लेकर किशुनवती देवी बेसुध हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज बीडीओ अरङ्क्षवद कुमार, सीओ रमन कुमार ङ्क्षसह घटनास्थल पर पहुंच कर उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि तोहिद आलम ने मृतक के स्वजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये नगद दिया। वहीं रानीगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मौके पर विस्टोरिया पैक्स अध्यक्ष मो सज्जाद, सरपंच प्रह्लाद शर्मा, उपमुखिया मो. नोशाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।