Move to Jagran APP

अपराध रोकने के लिए रोड पर अफसरों संग देर रात उतरे मनु महराज, पूरे दिन होती रही चर्चा

अपराध रोकने के लिए डीआईजी मनु महराज ने मुंगेर की सड़क पर अफसरों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही अपराध पर काबू पाया जा सकता है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 04:07 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 04:07 PM (IST)
अपराध रोकने के लिए रोड पर अफसरों संग देर रात उतरे मनु महराज, पूरे दिन होती रही चर्चा
अपराध रोकने के लिए डीआईजी मनु महराज ने मुंगेर की सड़क पर अफसरों के साथ पैदल मार्च किया।

मुंगेर, जेएनएन। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए गोलीबारी और लाठीचार्ज के बाद मुंगेर में पुलिस पब्लिक के बीच आपसी समन्वय में आई कमी को पाटने के लिए डीआइजी मनु महाराज और एसपी राजीव रंजन बुधवार की देर रात सड़क पर उतरे। जमालपुर में पुलिस मित्र के साथ दो घंटे तक शहर के विभिन्न मुहल्लों में गश्ती कर पिपुल फ्रेंडली पुलिसिंग का संदेश दिया।

loksabha election banner

बुधवार की देर रात करीब दो बजे पुलिस मित्र के सदस्य पुलिस जवानों के साथ गश्ती कर रहे थे। अचानक डीआइजी मनु महाराज, एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ नंदजी प्रसाद आदि जुबली वेल चौक पहुंचे। इसके बाद सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों और पुलिस मित्र के सदस्यों के साथ पैदल गश्ती की। जय प्रकाश ङ्क्षसह बादल, राजीव नायक, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र, राजेश रमन उर्फ राजू यादव, पप्पू मंडल, बजरंगी, पंकु पासवान, ङ्क्षसटू, रिजवान आलम, मु. ताज, सिंघम गुप्ता आदि से डीआइजी ने बात भी की। इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, वार्ड पार्षद कमल किशोर उर्फ पंकू, रिजवान, राजू यादव, प्रमोद कुमार आदि ने बुके भेंट कर डीआइजी-एसपी का स्वागत किया। डीआइजी ने कहा कि पुलिस मित्र का कार्यक्रम की जितनी तारीफ की जाए, वह कम होगी। ऐसे कार्यक्रम से क्षेत्र में विधि व्यवस्था नियंत्रण में मदद मिलती है। पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम होता है। पुलिस पब्लिक समन्वय से अपराध पर नियंत्रण हो सकता है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर राजेश शरण, थानाध्यक्ष रंजन कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, फरीदपुर ओपी प्रभारी रिंकू रंजन आदि मौजूद थे। 

डीआइजी ने दिव्यांग आमिर को शॉल देकर किया सम्मानित

सर्द रात में पुलिस जवानों के साथ गश्ती पर जमालपुर पुलिस मित्र के सदस्यों के साथ ही मुंगेर के सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांग आमिर उल इस्लाम भी मौजूद थे। डीआइजी ने आमिर के हौसले की तारीफ की। डीआइजी ने आमिर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। डीआइजी ने कहा कि दिव्यांग होने के बाद भी आमिर उल इस्लाम जिस उत्साह के साथ पुलिस की मदद के लिए तत्पर रहते हैं, वह सराहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.