Top Bhagalpur News of the day, 18th September 2019, भागलपुर रेलवे जंक्शन, TMBU में बैठक, JLNMCH भागलपुर
Top Bhagalpur News of 18th September 2019। भागलपुर की टॉप Top Three खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
भागलपुर [जेएनएन]। 18th September 2019 को जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।
भागलपुर रेलवे जंक्शन
जंक्शन पर जल्द ही यात्री कई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। स्टेशन पर कई यात्री प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। नवंबर से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन परिसर में बन रहे रैंप फुटओवर ब्रिज पर गर्डर रख दिया गया है। शेड के लिए लोहे का ऐंगल लगाने का काम भी पूरा हो गया है। इसके बनने के बाद यात्री स्टेशन परिसर से ही सभी प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी दिशा के मध्य बन रहे नए फुट ओवर ब्रिज के पाया लगाने का काम भी पूरा हो गया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर फस्र्ट क्लास महिला वेटिंग हॉल को नया रूप दिया जा रहा है। इसका काम भी करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। प्रभारी डीआरएम पीके मिश्रा ने बताया कि भागलपुर जंक्शन का स्वरूप बदलने का काम तेजी से चल रहा है। कई यात्री सुविधाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
तिमांविवि में बैठक
विश्वविद्यालय एक परिवार है और सभी अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी इस परिवार के सदस्य हैं। सभी को अपने-अपने स्तर से विश्वविद्यालय के विकास में योगदान देना है। सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास से ही विश्वविद्यालय आगे बढ़ेगा। यह बात कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने कही। वे विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस पहली बैठक में उन्होंने सबका साथ, सबका विश्वास और विश्वविद्यालय का विकास के नारे को पुनः दुहराया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे विश्वविद्यालय पर कोई भी निर्णय ऊपर से थोपेंगे नहीं। सभी काम लोकतांत्रिक तरीके से नियम-परिनियम के अनुरूप संपादित करेंगे। वही काम करेंगे, जो विश्वविद्यालय के लिए हितकारी होगा। सभी कार्यों में स्वच्छता एवं पारदर्शिता रखी जाएगी।
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग में पीजी (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई की उम्मीद जगी है। चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज से आई मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) की इंस्पेक्टर डॉ. जसविंदर कौर ने बायोकेमेस्ट्री विभाग में शिक्षकों एवं संसाधनों के बारे में जानकारी ली। एमसीआइ के मानक पर विभाग खरा उतरा तो पीजी में दो सीटों के नामांकन की स्वीकृति मिलेगी।