Move to Jagran APP

Top Bhagalpur News of the day, 16th September 2019, TMBU और MU शिक्षक संघ इकाई गठित, पाक परस्त है कांग्रेस, जेलों में बनती है अपराध की योजना

Top Bhagalpur News of 16th September 2019। भागलपुर की टॉप Top Three खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:30 PM (IST)
Top Bhagalpur News of the day, 16th September 2019, TMBU और MU शिक्षक संघ इकाई गठित, पाक परस्त है कांग्रेस, जेलों में बनती है अपराध की योजना
Top Bhagalpur News of the day, 16th September 2019, TMBU और MU शिक्षक संघ इकाई गठित, पाक परस्त है कांग्रेस, जेलों में बनती है अपराध की योजना

भागलपुर [जेएनएन]। 16th September 2019 को जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।

loksabha election banner

शिक्षक संघ इकाई गठित
कोसी कॉलेज खगडिय़ा में तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर व मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (भूटा) का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में विश्वविद्यालय के हिसाब से भूटा को विखंडित किया गया। विखंडन के साथ ही अब भागलपुर व मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर अलग-अलग शिक्षक संघ का गठन हो गया है। इस मौके पर आम सहमति के साथ शिक्षक संघ के अधिकारियों का चयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में फुटको के क्षेत्रीय सचिव डॉ. अशोक कुमार मौजूद थे। सर्वसम्मत भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सबौर कॉलेज के प्रो. मिहिर मोहन मिश्र चुने गए। मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष कोशी कॉलेज खगडिय़ा के प्रो. डॉ. अब्दुल सलाम अंसारी बनाए गए।


पाक परस्त है कांग्रेस
सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा लखीसराय भाजपा प्रधान कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। जबकि अन्य पार्टियों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए अपना परिवार एवं पार्टी ही सर्वोपरि है। भाजपा के कार्यकर्ता रोटी की व्यवस्था कर राजनीति करते हैं जबकि अन्य दल के कार्यकर्ता रोटी के लिए ही राजनीति करते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पाकिस्तान के पक्ष में बयान दे रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे स्‍पष्‍ट है कि कांग्रेस तुष्‍टीकरण करती है। तुष्‍टीकरण करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गुजरती है। पाकिस्‍तान का समर्थन करना यानी आतंकवाद का समर्थन करने जैसा है।

जेलों में बनती है अपराध की योजना
पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद भागलपुर के दो अति सुरक्षित जेलों में बंद कुख्यात अपराध की योजना बनाने में कामयाब हो जा रहे हैं। ये बदमाश बाहर में अपने गुर्गों की मदद से अपराध की योजना को अंजाम दिलवाते हैं। अपराधियों के इस शातिराना अंदाज से पुलिस के आलाधिकारी भी परेशान हैं। शहर में हाल के दिनों में घटित कई घटनाओं में जेल में बदमाशों की संलिप्तता पाई गई है। उनके विरूद्ध मुकदमा भी विभिन्न थानों में दर्ज किया जा चुका है। भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) और विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) अति सुरक्षित माना जाता है। यहां करीब दो हजार आरोपित बंद हैं। इनमें से दो दर्जन से ज्यादा कुख्यात भागलपुर के आपराधिक घटनाओं से जुड़े हैं। यहां प्रदेश की दूसरी जेलों से भी कुख्यात को सुरक्षा की लिहाज से लाकर रखा जाता है। जेल और पुलिस प्रशासन समय-समय पर इनकी गतिविधियों की जांच भी करता है। इसके बावजूद ये बदमाश बाहर के गुर्गों की मदद से अपराध की योजना बनाकर उसे अमलीजामा पहनाने में सफल हो जाते हैं। ऐसा प्राय: देखा जाता है कि कोर्ट हाजत से न्यायालय में पेशी के लिए ले जाने के दौरान आरोपितों को उनके लोग घेरे खड़े रहते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.