Move to Jagran APP

मधेपुरा पंचायत चुनाव 2021: घूंघट की आड़ से आधी आबादी नाप रही लोकतंत्र की डगर, दो दर्जन मुखिया सीट पर महिलाएं हुईं काबिज

मधेपुरा पंचायत चुनाव 2021 में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पहले जहां कई पदों पर नामांकन कराया तो वहीं पुरुषों की अपेक्षा सबसे ज्यादा मतदान किया। इसके बाद आधी आबादी ने दो दर्जन से ज्यादा मुखिया पद पर जीत भी दर्ज की।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 10:14 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 10:14 AM (IST)
मधेपुरा पंचायत चुनाव 2021: घूंघट की आड़ से आधी आबादी नाप रही लोकतंत्र की डगर, दो दर्जन मुखिया सीट पर महिलाएं हुईं काबिज
आधी आबादी ने दिखाया दम, निकलीं पुरुषों से आगे।

जागरण संवाददाता मधेपुरा : मधेपुरा पंचायत चुनाव 2021 में इस बार घूंघट की आड़ से महिलाएं लोकतंत्र की डगर नाप रही है। अब तक हुए चुनाव में दो दर्जन से अधिक मुखिया सीट पर महिलाएं काबिज हुई है। वहीं चुनाव के दौरान भी मतदान में महिलाओं का प्रतिशत अधिक है। चुनाव के महापर्व में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। मतदान के दिन सुबह से महिलाओं की लंबी कतार मतदान केंद्र पर दिख रही है। यहीं नहीं मतगणना केंद्र पर भी महिलाओं का हुजूम देखते ही बनती है। महिला समर्थक जीत पर आपस में एक दूसरे को बधाई देती हैं। उदाकिशुनगंज में 20 नवंबर को हुए मतदान के दौरान एक बूथ पर अनुराधा कुमार, नीलम कुमार व सोनी कुमारी ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वे अपना मत डालने पहुंची हैं। मेरा एक वोट पंचायत के विकास में सहायक होगा। सही प्रतिनिधि चुनकर आएंगे तो विकास की गति में इजाफा होगा।

loksabha election banner

महिलाएं आ रही हैं आगे

मतदान हो या सत्ता संभालने की बारी। महिलाएं आगे आ रही हैं। क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में महिलाओं ने लोकतंत्र में अपनी आस्था को मजबूत किया है। उदाकिशुनगंगज में सोमवार को हुए मतदान में 71.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सर्वाधिक 78 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 65 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।

पढ़ें- किशनगंज पंचायत चुनाव 2021: गांव की सत्ता की ऐसी चाहत की रिश्तों में पड़ी दरार, कहीं देवरानी-जेठानी तो कहीं दो भाई चुनावी मैदान में

पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं सजग

मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतार से इस बात की गवाही दे रही है कि वे चुनाव को लेकर अधिक सजग हैं। पंचायत चुनाव में महिलाएं एक नया इतिहास गढऩे की ओर अग्रसर है। महिलाओं जोश और उत्साह से लबरेज इस बार के चुनाव में पंचायत की नींव को मजबूत कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.