Move to Jagran APP

Madhapura coronavirus News : लगतार बढ रही कोरोना मरीजों की संख्या, छह संस्थाएं मरीजों तक पहुंचा रहा आक्सीजन सिलेंडर

Madhapura coronavirus News मधेपुरा में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन सिलेंडर और अन्‍य जरूरी सामान उपलब्‍ध कराने के लिए छह संस्‍थाएं आगे आ गई हैंं। ये लोग जरूूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:20 AM (IST)
Madhapura coronavirus News : लगतार बढ रही कोरोना मरीजों की संख्या, छह संस्थाएं मरीजों तक पहुंचा रहा आक्सीजन सिलेंडर
Madhapura coronavirus News : मधेपुरा में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। स्थिति भयावह है। हर ओर डर का माहौल है। प्रत्येक व्यक्ति डरा हुआ है। ऐसे समय में हमारी समझदारी ही इस महामारी से बचाएगी। इस विपरीत परिस्थिति में भी कुछ लोग कुचक्र रच रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं के दामों में इजाफा कर दिया गया है। एंबुलेंस चालक मनमाना राशि वसूल रहे हैं। लेकिन कुछ लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। सांसों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले में करीब आधा दर्जन संस्था है जो लोगों कोरोना से बचाव को जागरूक कर रहे हैं।

loksabha election banner

जरूरतमंदों को ऑक्सीजन दे रहे हैं। राशन तक की व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान लायंस क्लब व रोटी बैंक के तहत लोगों को काफी मदद किया गया। अब तक करीब पांच हजार लोगों को राशि मुहैया कराया जा चुका है। पिछले साल से अब तक लोगों की मदद में आगे हैं। रोटी बैंक के सदस्यों का कहना है कि अब तक काफी लोगों को राशन का वितरण किया जा चुका है। यहीं नहीं करीब 35 सौ लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया है। हर क्षेत्र के लोगों को मास्क दिया गया है।

जागरूकता को लेकर अभियान चला रहा है रोटी बैंक

रोटी बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान जब लोगों को परेशानी हुई तो रोटी बैंक के तहत मदद का काम शुरू किया गया। इसके तहत जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया गया। मास्क का वितरण किया गया। इस बार जब दोबारा कोरोना संक्रमण बढऩे लगा तो ऑक्सीजन सिङ्क्षलडर भी जरूरत मंदों को दिया जा रहा है। ताकि लोगों को बचाया जा सके। इस महामारी में सबको मिलकर एक होकर मदद को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना गाइडलाइन की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय बताया जा रहा है।

एक हजार से अधिक हुआ संक्रमितों की संख्या

जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अबतक 1,112 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सिर्फ बुधवार को जिले में 254 कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इसमें आरटीपीसीआर जांच में 135 व एंटीजन जांच में 119 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 11,3905 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

जरूरमंदों को उपलब्ध करा रहे ऑक्सीजन

जरूरतमंदों को कई संस्था ऑक्सीन उपलब्ध करा रहे हैं। प्रांगण रंगमंच के पास पांच ऑक्सीजन सिङ्क्षलडर उपलब्ध है. जो लगातार लोगों को मदद कर रहे हैं। वहीं श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के द्वारा संचालित नि:शुल्क ऑक्सीजन बैंक से विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है. जबकि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की मधेपुरा शाखा में भी आक्सीजन गैस की सेवा उपलब्ध है. इसके अलावा यूथ हॉस्टल की ओर से भी जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिङ्क्षलडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

जागरूकता से ही इस बीमारी से बचाव संभव है। मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी है। वहीं अतिआवश्यक होने के बाद ही घर से बाहर निकलें। रोटी बैंक के तहत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के बारें में बताया जा रहा है। पिछले साल तक अब तक 35 सौ लोगों के बीच मास्क का वितरण किया जा चुका है। वहीं काफी संख्या में जररूतमंदों को राशन दिया गया है। वहीं इस बार ऑक्सीजन सिङ्क्षलडर भी दिया जा रहा है। ताकि लोगों की सांसे बचाई जा सके। -चंद्रशेखर कुमार, अध्यक्ष, रोटी बैंक, मधेपुरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.