रस्सी का सांप बनाकर मजाक करना पड़ा भारी, विवाद इतना बढ़ा की होने लगा बम विस्फोट
भागलपुर में रस्सी का सांप बनाकर मजाक करना भारी पड़ गया। इस छोटी से मजाक ने भयंकर रूप ले लिया। इसके बाद दो गुटों पर जमकर बमबाजी हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बजबाजी करने वाले सभी लोग फरार हो गए।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में चार दिन पूर्व रस्सी का सांप बनाकर मजाक करना आज भयंकर रूप ले लिया। लोग इतने आक्रोशित हो उठे कि आज शहर के तातारपुर इलाके में ताबाड़तोड़ बाजबाजी हो गई। सात-आठ बम विस्फोट हुए। घटनाता तारपुर-काजवलीचक रोड पर हुई। इससे आसपास का इलाका थर्रा गया। पुलिस के पहुंचने पर सभी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले रस्सी सांप से डराने के सवाल पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी बात पर एक पक्ष की ओर से दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। मार्बल व्यवसायी मोहम्मद आवेज मुराद के अनुसार मोहल्ले के कुछ लड़के रस्सी सांप से राहगीरों को डरा रहे थे। इसी बात पर एक राहगीर का उनलोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया तो राहगीर के साथ वे लोग मारपीट करने लगे। इसके बाद मो आवेज का छोटा भाई आकिब मुराद अपने कॉस्मेटिक्स दुकान से बाहर निकला और लड़कों के इस हरकत पर आपत्ति जाहिर की। उन लड़कों से आकिम से विवाद हो गया।
मंगलवार की रात लगभग आठ बजे चार-पांच लोग अचानक आकिम के दुकान के पास सड़क पर सात-आठ बम विस्फोट कर दिया। रास्ते से गुजर रही एक महिला को बम का छींटा लगने पर वह चिल्लाते हुए तातारपुर की ओर भागी। आसपास की दुकानें बंद कर सभी दुकानदार हमलावरों का पीछा किया, लेकिन सभी हमलावर भाग गए। सूचना पर तातारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुचे और मामले की जांच की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने कहा कि घटना की अबतक किसी की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यह काम शरारती तत्वों का है। उसे पकड़ा जाएगा।
यहां बता दें कि भागलपुर में लगातार भागलपुर में बम विस्फोट की घटना घटती जा रही है। इससे लोग दशहत में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी रहती है।