भागलपुर में दिन दहाड़े लूट, हथियारबंद बदमाशों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी को पीटा, लूट लिए एक लाख रुपये
भागलपुर के फतेहपुर चौका और गंगा बिहार कॉलोनी से तकादा राशि वसूल कर लौट रहा था प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी। झुरखुरिया के समीप दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम। इस घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। औद्यौगिक थाना क्षेत्र के झुरखुरिया गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी सौरव कुमार से एक लाख रुपये लूट लिया। घटना गुरुवार की सुबह 10.20 बजे तब हुई जब सौरभ फतेहपुर चौका और गंगा बिहार कॉलोनी से नकदी तकादा वसूल कर बाइक से वापस लौट रहा था। उसका दो की संख्या में बदमाश बाइक से पीछा कर रहे थे। जैसे ही झुरखुरिया गांव के पास फाइनेंस कंपनी का कर्मी पहुंचा। बदमाशों ने हथियार का भय दिखा सौरभ को रोका। पीछे से एक बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से प्रहार कर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। दूसरे ने कांधे पर टंगा बैग छीन लिया। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। लूट को अंजाम देते समय बदमाश खूब गालियां दे रहे थे। घटना की जानकारी लुटे कर्मी ने औद्यौगिक थानाध्यक्ष राज रतन को दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की। मुंगेर जिले के हवेली खडग़पुर निवासी फाइनेंसकर्मी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह फतेहपुर चौका और गंगा बिहार कॉलोनी में रहने वाले अपने कंपनी के ग्राहकों से तकादा वसूल कर लौट रहा था। रकम नकदी था।