Move to Jagran APP

LJP Secular : कई पार्टी पदाधिकारी मनोनीत, प्रदेश नेताओं ने किया जगदीशपुर का दौरा

LJP Secular पार्टी के प्रदेश नेताओं सहित जिले के वरीय नेताओं की सक्रियता इन दिनों बढ़ गई। पार्टी चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। चुनाव को लेकर संभावित दौरा किया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 09:49 AM (IST)
LJP Secular : कई पार्टी पदाधिकारी मनोनीत, प्रदेश नेताओं ने किया जगदीशपुर का दौरा
LJP Secular : कई पार्टी पदाधिकारी मनोनीत, प्रदेश नेताओं ने किया जगदीशपुर का दौरा

भागलपुर, जेएनएन। लोकजनशक्ति पार्टी सेक्‍युलर ने जिले में कई कार्यकर्ताओं को पार्टी के पदाधिकारी के रूप में मनोनयन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने जगदीशपुर प्रखंड की महिला सचिव मीना देवी और प्रखंड अध्‍यक्ष किरण देवी को मनोनीत किया।

loksabha election banner

उन्‍होंने जगदीशपुर प्रखंड सचिव केदार शर्मा और प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन को बनाया। साथ ही भवानीपुर देसरी चुनाव प्रभारी शशि शेखर सिंह को मनोनीत किया है। इससे पहले जगदीशपुर का दौरा करते हुए प्रदेश उपाध्‍यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने स्‍थानीय समस्‍याओं को जाना। लोगों से बातचीत की। अपनी पार्टी की जानकारी दी। चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया।

क्षेत्र की समस्याओं को जाना 

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने कहा कि जगदीशपुर में सड़क, पानी, नाला और बिजली की समस्‍या है। राशन कार्ड नहीं बना है, इसके निर्माण में अनियमितता बरती गई है। उन्‍होंने कई स्‍कूलों का भी दौरा किया। शिक्षकों की समस्‍याओं को सुना। शिक्षक ने आईडी और ड्रेस दिलाने की मांग उनसे की। 

कई पार्टी कार्यकर्ता आए

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा, उमेश शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू शर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष चंदन शर्मा, जयपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, युवा जिला अध्यक्ष चीकू शर्मा, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष अमर शर्मा, राजकुमार, कमल, महादेव आदि थे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

भागलपुर में लोक जनशक्ति पार्टी सेक्युलर ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रत्याशी चयन से लेकर बैठक, दौरा आदि किये जा रहे हैं। लगातार प्रदेश के नेताओं का यहां आना लगा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने बताया कि पार्टी अपने अपने गठबंधन के सारे विकल्प खुले रखे हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अन्य पार्टियों से संपर्क और बातचीत कर रही है।

शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने भारत और चीन के बीच हो रहे विवाद पर चिंता व्यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि चीन की हरकत कायराना है। धोखे से चीन के भारतीय सैनिकों पर हमला किया, जो निंदनीय है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना सक्षम है। इस कारण वे चीन को मंसूबे पर पानी फेर देगा। देश की सेना भारत को सुरक्षित रखने के लिए मुस्तैद हैं। उन्‍होंने शीहद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.