Move to Jagran APP

LJP Party Split: पशुपति के खिलाफ पूर्णिया में रोड पर उतरे लोजपा कार्यकर्ता, चिराग के नेतृत्व पर जताई आस्था, जानिए क्या कहा

LJP Party Split पूर्णिया के लोजपा कार्यकर्ताओं ने रोड पर उतर का विरोध प्रदर्शन किया। उन लोगों ने इस दौरान पशुपति कुमार पारस सहित अन्‍य सांसदों का पुतला भी फूंका। साथ ही चिराग पासवान के नेतृत्‍व पर भरोसा जताया।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 05:35 PM (IST)
LJP Party Split: पशुपति के खिलाफ पूर्णिया में रोड पर उतरे लोजपा कार्यकर्ता, चिराग के नेतृत्व पर जताई आस्था, जानिए क्या कहा
LJP Party Split: पूर्णिया के लोजपा कार्यकर्ताओं ने रोड पर उतर का विरोध प्रदर्शन किया।

जासं, पूर्णिया। LJP Party Split: जिला लोजपा द्वारा शुक्रवार को शहर के आरएन शाह चौक पर बागी सांसद पशुपति पारस, चंदन सिंह, महबूब अली कैसर, ङ्क्षप्रस राज और वीणा देवी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष सौरभ झा ने किया। पार्टी नेताओं ने चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बागी सांसदों पर पार्टी संविधान के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया गया।

loksabha election banner

कहा-पूर्णिया का एक-एक कार्यकर्ता चिराग के साथ

जिला अध्यक्ष सौरभ झा ने कहा कि पूर्णिया जिला का एक-एक कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ है। जिस तरह बागी सांसदों के गुट ने असंवैधानिक तरीके से पशुपति पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है, वह सरासर पार्टी संविधान के विरुद्ध है। बिहार की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। लोजपा के वरिष्ठ नेता वैद्यनाथ ङ्क्षसह ने कहा कि पार्टी संविधान से चलता है और पारस गुट संविधान के खिलाफ काम किया है। हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ हैं द्य उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार की साजिश है। नीतीश कुमार चिराग पासवान की लोकप्रियता से घबराकर फूट डालने की राजनीति कर रहे हैं। बिहार की जनता सब देख रही है। आने वाले समय में ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं में जबदस्त आक्रोश दिख रहा था।

विरोध प्रदर्शन में इन लोगों ने लिया भाग

इस मौके पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील पासवान, विक्रम पासवान ,मुकेश कुमार, सत्यम ठाकुर, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अमित कुमार ,छात्र अध्यक्ष सुमित झा बाबा, शुभम यादव , शुभम पोद्दार, आनंद ठाकुर ,मजदूर सेल अध्यक्ष जग नारायण पासवान , मृत्युंजय शर्मा, अरविंद यादव , वरुण विश्वास , अनिकेत पासवान, गोविंद पासवान, सनी पासवान, मिथुन पासवान, आशुतोष कुमार, अभय पासवान, नीतीश पासवान मनोरंजन कुमार, विक्रम कुमार पासवान, राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह राजू सिंह, रघुनाथ यादव, अब्दुल रज्जाक, रंजीत शाह ,सिंकू साह, अंकित कुमार व राजीव शर्मा उपस्थित थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.