लोजपा ने मनाया किसान दिवस, कार्यक्रम का आयोजन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान क निर्दश पर कार्यक्रम आायोजित कर किसान दिवस मनाया गया।
कटिहार। लोक जनशक्ति पार्टी की जिला इकाई द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान क निर्दश पर कार्यक्रम आायोजित कर किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष मु. जाहिद ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनाजों के न्यूनतम मूल्य को डेढ़ गुणा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र एवं किसानों के हित को लेकर कई योजनाओं की शुरूआत की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा वृद्धि होने से किसानों को अधिक लाभ होगा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को अब उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा। केंद्र सरकार किसानों से किए गए वायदे को पूरा करने का काम कर रही है। वक्ताओं ने कृषि एवं किसान कल्याण योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव विभूतिभूषण पासवान, अनिल उरांव, हरेंद्र मिश्रा, छात्र लोजपा अध्यक्ष अमजद अली, अब्दुल रशीद, विनोद ¨सह, ¨पकु यादव, सतीश पासवान, भोला पासवान, भोला ¨सह आदि ने भी संबोधित किया।