Move to Jagran APP

लोजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने को बनाना होगा 25 हजार सदस्य

लोजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले पूर्व प्रत्याशी को 25 हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 01:55 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:14 AM (IST)
लोजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने को बनाना होगा 25 हजार सदस्य
लोजपा से विधानसभा चुनाव लड़ने को बनाना होगा 25 हजार सदस्य

भागलपुर। भीखनपुर में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य सह बिहार सदस्यता अभियान के संयोजक संजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भागलपुर में पार्टी मजबूत स्थिति में है। इसलिए विधानसभा चुनाव में कहलगंाव, नाथनगर व सुल्तानगंज तीनों विधानसभा में अपनी दावेदारी रखेगी। एनडीए के घटक दलों के साथ लोजपा 43 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले पूर्व प्रत्याशी को 25 हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।

loksabha election banner

संजय सिंह ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश अधिकारी पांच हजार सदस्य बनाएंगे। पूरे बिहार में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रखंड अध्यक्ष को प्रत्येक पंचायत में 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 14 अप्रैल को गंाधी मैदान पटना में पार्टी की बड़ी रैली होगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि फर्जी तरीके से सदस्य बनाने पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर नीरज कुमार मंडल, सप्तऋषि पांडे, अनिल कुमार पासवान, बबली वर्मा, दिवाकर, परमजीत कुमार, रवि रंजन, अरुण कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.