Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : चिराग बोले- भाजपा का बना सीएम को देंगे साथ, पीएम को बताया अपना आदर्श

Bihar Assembly Elections 2020 लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके आदर्श हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और लोजपा की अगली सरकार बनेगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:56 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:56 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : चिराग बोले- भाजपा का बना सीएम को देंगे साथ, पीएम को बताया अपना आदर्श
लोजपा के जमुई सांसद चिराग पासवान का भाजपा प्रेम।

जमुई, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 :गृहमंत्री तक बोल चुके हैं कि लोजपा के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संतुष्टि नहीं है और परेशान हैं। मुख्यमंत्री को रोज भाजपा के नेताओं को धन्यवाद देना चाहिए कि वे हर दिन यह प्रमाण देते हैं कि मेरा लोजपा से कोई लेना-देना नहीं है। सीएम भयभीत हैं या उनमें असुरक्षा का भाव है। यह इसलिए है कि उनको अपने कार्यों पर विश्वास नहीं है। कुछ लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि बाद में ऐसा होगा कि लोजपा महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

prime article banner

2000 से लेकर कोई भी चुनाव में लोजपा ने किसी के साथ पोस्ट पोल एलाइंस नहीं किया। हमेशा प्री पोल एलायंस किया। जिसके साथ रहे उसी के साथ हमलोगों ने सरकार बनाई। 2015 में परिस्थिति आई सरकार नहीं बनी तो हम विपक्ष में बैठे, लेकिन किसी के साथ नहीं गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास के सोच के साथ जुड़ा हूं और जुड़ा रहूंगा। कल अगर कोई ऐसी संभावना बनेगी तो मेरे जीते हुए विधायक सिर्फ और सिर्फ भाजपा के मुख्यमंत्री के लिए ही अपना समर्थन देंगे। हम बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट के विजन पर आगे बढ़ रहे हैं। हम में इतनी हिम्मत तो है कि अकेले चुनाव लड़ रहा हूं। किस में इतनी हिम्मत है जो अकेले चुनाव लड़े। ताकत और शक्तियों के सामने चुनाव शेर के बच्चे की तरह लड़ रहा हूं। मुख्यमंत्री अपने विकास के कार्यों को गिनाते हैं लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि वे अकेले चुनाव लड़े। भाजपा को वैशाखी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं भाजपा को भी बोलूंगा कि आपके पास प्रधानमंत्री जैसा बड़ा  नाम है उसके बाद भी आपमें अकेले चुनाव लडऩे की शक्ति नहीं है।

लोजपा बिना किसी से समझौता किए रणभूमि में है और जीतकर दिखाएंगे। हम एनडीए में भाजपा के साथ हूं तभी तो उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। मेरे चुनाव लडऩे से भाजपा को नहीं, लेकिन जदयू को नुकसान है। होना भी चाहिए। मेरा तो संकल्प है कि जदयू को गया एक भी वोट हमारे बच्चे को पलायन करने को मजबूर करेगा और बिहार को बर्बाद करेगा। पांच सीट पर भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी देना मेरी मजबूरी थी। बिहार में अपराध कम हुआ है क्या। सात निश्चय में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। इतिहास के सबसे बड़े भ्रष्टाचारों में से हैं। कौन नहीं जानता इसमें कितना कमीशन लिया जाता है। क्यों गली- नाली की योजनाएं भ्रस्टाचार के कारण पूरी नहीं हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.