Coronavirus Munger Update : लाकडाउन के नियमों का अनुपालन कराने के लिए गंभीर है पुलिस
Coronavirus Munger News Update जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक 102 मरीज संक्रमित मिले हैं। अभी 90 मरीज एक्टिव हैं।
मुंगेर, जेएनएन। Coronavirus Munger News Update : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और इसके प्रसार को रोकेन लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन को पालन करवाने में मुंगेर पुलिस काफी गंभीर है। मुंगेर में राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या है। यहीं के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस कारण लगातार मुंगेर के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रियता से लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं।
गुरुवार सुबह से ही प्रत्येक सड़कों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हरेक लोगों से पूछताछ की जा रही है। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना भी वसूले जा रहे हैं। एसपी लिपि सिंह लगातार नजर बनाए हुए हैं। लगातार बैठकें हो रहीं हैं। एसपी लिपि सिंह, डीआइजी मनु महाराज, डीएम राजेश मीणा और सीएस के पुरुषोत्तम कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए सक्रिय है।
बरियारपुर प्रखंड में कोरोना संक्रमण के एक मामले मिलने के बाद से बरियारपुर पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए और अधिक सख्त हो गई है। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला के घोरघट सीमा पर पुलिस कर्मी 24 घंटे मुस्तैद रहते हैं। जिला की सीमा में प्रवेश करने वाले हर वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, जिला की सीमा में आने जाने वाले प्रत्येक वाहनों का ब्यौरा पंजी में दर्ज किया जाता है। इसके अलावा पुलिस बेकार में घूमने वाले लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रही है। बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन खुद प्रत्येक दिन सीमा पर बने चेक पोस्ट पर मौजूद रह कर वाहन चेङ्क्षकग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। बिना बजह दोपहिया वाहन लेकर इधर-उधर घूमने वाले चालकों को दंडित भी किया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि बरियारपुर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस दिन रात काम कर रही है। लोगों को माइकिंग के जरिये घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन के द्वारा बनाए गए नियमों के पालन करने की अपील की।
महादेवा मवि क्वारंटाइन कैंप में पहुंचे 11 प्रवासी मजदूर
केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार बिहार सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों एवं छात्राओं को बिहार लाने की घोषणा के बाद अब तक बरियारपुर के क्वारंटाइन कैंप में देश के विभिन्न हिस्सो से आए 11 लोग रखे गए है। इन सभी लोगों को महदेवा मध्य विद्यालय क्वारंटाइन कैंप में रखा गया है। 11 लोगों में एक महाराष्ट्र, पांच हरियाणा, एक मध्यप्रदेश, दो केरल, एक आगरा तथा एक पटना से आए हुए मजदूर हैं। इन सभी को प्रशासन के द्वारा खाना एवं नास्ता के साथ कपड़ा भी दिया जा रहा है। शौचालय, स्नानागार, पेयजल, बिजली इत्यादि की व्यवस्था की गई है। इन प्रवासियों को सोमवार की संध्या क्वारंटाइन कैंप में लाया गया लेकिन इन लोगों को मंगलवार से खाना खिलाया जा रहा है। जबकि सोमवार को रात में व्यवस्था नहीं होने के कारण इनलोगों को भोजन नहीं मिला। खाना बनाने के लिए रसौया को रखा गया है। क्वारंटाइन सेंटर की निगरानी सीओ द्वारा की जा रही है। सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार का बयान देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। क्वारंटाइन सेंटर में बाहर के किसी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
दो लोगों को भेजा क्वारंटाइन कैंप
केरल से आए द़ो लोगों को जगनाथ उच्च विद्यालय बालिका छात्रावास स्थित क्वारांटाइन कैंप भेजा गया। नोडल पदाधिकारी कुकू कुमारी ने बताया कि केरल से टेटिया बंबर प्रखंड के धोरी गांव के रवीश कुमार सिंह, सुजीत कुमार को 21 दिनों के लिए क्वारांटाइन कैंप मे रखा जाएगा। 21 दिनों के बाद घर भेज दिया जाएगा।