Coronavirus Munger Update : फिर मिले 21 पॉजिटिव मरीज, 52 पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या
Coronavirus Munger News Update कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 तक पहुंच गई। शुक्रवार को 21 पॉजिटिव मरीज मिले।
भागलपुर, जेएनएन। LIVE Coronavirus Munger News Update : मुंगेर में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मुंगेर में कोरोना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 तक पहुंच गई। डीएम राजेश मीणा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर में कोरोना के छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए पुरुषों की उम्र 10, 52 और 70 वर्ष है। जबकि, 18, 48 और 60 वर्ष की तीन महिलाएं भी संक्रमित पाई गई हैं। सभी छह संक्रमित मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में कारण संक्रमित हुए हैं। डीएम ने कहा कि मुंगेर में अभी तक 12 सौ लोगों के सौंपल की जांच हुई है। 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बांकी है। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बात हुई है। मुंगेर के सैंपल की जांच अब प्राथमिकता के आधार पर होगी। डीएम ने कहा कि जमालपुर शहर की स्थिति ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। जमालपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 18, 20, 21 व 23 में कोरोना के मरीज मिले हैं। पूरे जमालपुर को सील कर दिया गया है।
पूरे जमालपुर को सील कर दिया गया है। शहर के आम लोगों से मेरी अपील है कि वे अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर प्रशासनिक अनुमति से बाहर निकलें, तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। बिना मास्क के बाहर निकलकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -राजेश मीणा, डीएम मुंगेर
गुरुवार को जमालपुर में चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। संक्रमित महिलाओं की उम्र 68, 61 और 60 वर्ष है, जबकि संक्रमित पुरुष की उम्र 30 वर्ष है। सभी संक्रमित जमालपुर सदर बाजार इलाके के हैं।
मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31 तक पहुंच गई है। इधर, डीएम राजेश मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर काम कर रही है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अभी तक जिले में 933 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 696 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। डीएम ने बताया कि पिछले दो दिनों में 362 लोगों के सैंपल पटना भेजे गए हैं। मंगलवार को भेजे गए 125 सैंपलों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 237 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने वाली है। कोरोना संक्रमित क्षेत्र सदर बाजार के आसपास के इलाके को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। लोगों को घर से बाहर निकलने पर मनाही है। इनसे शारीरिक दूरी का भी अनुपालन करने की अपील की गई है।
जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र सील
जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां ना कोई बाहर निकल सकता है और ना ही कोई बाहर से आ सकता है। जमालपुर शहरी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों का भी सर्वे कराया जा रहा है। आपातकालीन सेवाएं बहाल रखी गई हैं। आवश्यक सामान की होम डिलीवरी की जा रही है। दुकानदारों के फोन नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
मुंगेर में कुल केस : 52, मौत : 01, स्वस्थ हुए : 06, एक्टिव केस : 45